Wednesday, December 31, 2025
HomeBusinessबेहद किफायती दाम में आ रहा है Redmi का यह फोन, झन्नाट...

बेहद किफायती दाम में आ रहा है Redmi का यह फोन, झन्नाट फीचर्स के साथ बनाएगा दीवाना

Redmi के फोन्स भारत में काफी पसंद किये जाते हैं। सस्ते दामों में बेहतरीन फीचर्स के लिए Redmi के फोन्स को जाना जाता है। अपने इसी क्रम को जारी रखते हुए अब Redmi 14 फरवरी को एक बेहतरीन फोन Redmi A3 को लांच कर रही है। इस फोन में आपको जबरदस्त लुक के साथ में दमदार बैटरी भी दी जाती है। जो आपको लंबा पावर बैकअप उपलब्ध कराती है। लांच से पहले इसके कुछ फीचर्स को सामने रखा गया है। आइये अब आपको इस फोन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

- Advertisement -

Redmi A3 के संभावित फीचर्स

दी जानकारी के अनुसार कंपनी अपने इस फोन को ग्रीन कलर ऑप्शन में लांच करेगी। इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट की सुविधा भी दी जायेगी। कंपनी का दावा है की इस फोन में ग्राहकों को 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि कौन सा डिस्प्ले दिया जाएगा। इस बारे में खुलासा नहीं किया गया है। दी गई जानकारी में यह भी बताया गया है की इस फोन में आपको 6GB रैम और 5,000mAh की दमदार बैटरी भी दी जायेगी। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर को दिया जाएगा

Redmi A3 के कैमरा फीचर्स

इस फोन में आपको काफी जबरदस्त फीचर्स दिए जाएंगे। लिस्टिंग के अनुसार इस फोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आपको दिया जाएगा। आपको 4GB रैम और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। इसकी बैटरी 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आपको दी जायेगी।

- Advertisement -

Redmi A3 के कलर ऑप्शन

एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है की इस फोन में 6.71-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 32GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वैरिएंट की जानकारी भी दी गई है। रिपोर्ट में बताया गया है की इस फोन को काले, नीले और फॉरेस्ट ग्रीन कलर ऑप्शन में लांच किया जायेगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर रन करेगा। आपको बता दें की Redmi के फोन्स को किफायती दामों तथा बेहतरीन फीचर्स के लिए काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब देखना यह है की इतनी कीमत में यह फोन बाजार में आएगा और ग्राहकों का इस फोन पर क्या रेस्पोंस रहेगा।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular