Wednesday, December 31, 2025
HomeIndiaकनेर के फूल के हैं जबरदस्त फायदे, होता है कई बीमारियों का...

कनेर के फूल के हैं जबरदस्त फायदे, होता है कई बीमारियों का इलाज

नई दिल्ली: कनेर को ज़्यादातर लोग पहचानते हैं। कनेर के फूल का बड़ा धार्मिक महत्व है। लेकिन आयुर्वेद के जानकारी कनेर के पेड़ को भी बड़ी औषधि के रूप में बताते हैं। वैसे तो कनेर का पेड़ देशभर में पाया जाता है। कनेर का अंग्रेजी नाम thevetia peruviana है। लेकिन आयुर्वेद के जानकार कनेर के फूल से लेकर उसकी जड़ों तक को संजीवनी बूटी से कम नहीं आंकते हैं। आइये जानते हैं कनेर के क्या-क्या फायदे हैं?

- Advertisement -

फोड़े-फुंसियां

कनेर के लाल फूलों को पीसकर मलहम जैसा बना लें और यह मलहम फोड़े-फुंसियों पर दिन में 2 से 3 बार लगाएं। इससे फोड़े-फुंसियां जड़ से ठीक हो जाते हैं।

दाद

दाद एक चर्म रोग है जो जल्दी ठीक नहीं होता है। लेकिन कनेर की जड़ को सिरके में पीसकर दाद पर 2 से 3 बार नियमित लगाने से दाद रोगपूरी तरह ठीक होजाता है।

- Advertisement -

बालों का झड़ना रोके

पर्यावरण प्रदूषण के इस दौर में बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है। यदि आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो, कनेर के फूल से आप अपने बालों का झड़ना रोक सकते हैं| कनेर के फूल को आप पानी में उबाल लें। पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस पानी से बालों को 3 सप्ताह तक हर तीरे दिन धोएं, ऐसा करने से बालों का झड़ना धीरे-धीरे रुक जाएगा|

सांप, बिच्छू के काटने पर लगाएं

सफेद कनेर की जड़ को घिसकर डंक पर लेप करने या इसके पत्तों का रस पिलाने से सांप या बिच्छू का जहर उतर जाता है।

बवासीर

– कनेर और नीम के पत्ते को एक साथ पीसकर मलहम बना लें। इस मलहम को बवासीर के मस्सों पर दिनमें 2 से 3 बार लगाएं। इससे बवासीर के मस्से सूखकर झड़ जाते हैं।

नंपुसकता

– सफेद कनेर की 10 ग्राम जड़ को पीसकर 20 ग्राम वनस्पति घी के साथ पका लें। इस तैयार मलहम को *** पर सुबह-शाम लगाने से नुपंसकता दूर होती है।

– सफेद कनेर की जड़ की छाल को बारीक पीसकर भटकटैया के रस के साथ पीसकर लेप बना लें। इस लेप को 21 दिनों के अंतर पर ** की सुपारी छोड़कर बांकी ** पर लेप करने से नपुंसकता खत्म होती है।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular