नई दिल्ली: छोटे पर्दे पर 80 के दशक में आने वाला  सीरियल महाभारत के बारे में भला कौन नही जानता है। जिनके पात्र इसकी भूमिका को निभाते हुए अमर हो गए है। यही तक कि   महाभारत को बनाने वाले बीआर चोपड़ा का नाम भी अमर हो गया है। इस सीरियल के वो सभी पात्र जिनकी अदाकारी काफी सराहनीय रही है। वे कलाकार भी  अपने अभिनय से  हमेशा के लिए अमर हो गए। उन्हेी में से एक  द्रोपदी का किरदार निभाने वाली रूपा गांगुली का नाम भी शामिल है। आज हम आपको रूपा गांगुली के कैरियर और उनके अभिनय सफर के बारे में बताने जा रहे है।

बी आर चोपड़ा ने जब महाभारत सीरियल बनाया उसे समय हर किरदार के लिए चुनिंदा एक्टर्स को पसंद किया गया था। उन्हें में से एक थीं रूपा गांगुली, जिन्हें बी आर चोपड़ा ने द्रोपदी का रोल प्ले करने के लिए चुना था। रूपा गांगुली ने अपने जीवंत अभिनय से द्रोपती के रोल को बाखूबी निभाया था। वैसे तो रूपा गांगुली ने कई सीरियल में काम किया और कई फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया लेकिन महाभारत में द्रोपती के रोल से उन्हें जो पहचान मिली वह हमेशा हमेशा के लिए हो गई।

साधारण से लुक की रूपा गांगुली ने द्रोपदी के रोल को बाखूबी निभाया था।  हालांकि उन्होंने अपने अभिनय के सफर में कई मुकाम तय किया, वे कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

यदि रूपा गांगुली के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने ‘बर्फी’ जैसी मशहूर फिल्म में अपने अभिनय का लोहा बनवाया है। इसके अलावा वे ‘प्यार का देवता’ ‘बहार आने तक’ ‘निश्चय’ ‘सौगंध’ और ‘एक दिन अचानक’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

रूपा गांगुली ने केवल अभिनय में अपनी पहचान नहीं बनाई बल्कि वह एक बहुत अच्छी सिंगर भी हैं उन्हें एक सिंगर के रूप में भी जाना जाता है।

वैसे रूपा गांगुली को हरफनमौला कहा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा सिंगिंग अभिनय के अलावा अब वह राजनीति में कदम रख चुकी है। वे भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्टार कैंपेनर भी रही है।

यदि रूपा गांगुली के पर्सनल लाइफ के बारे में देखें तो 1992 में उन्होंने शादी की थी, हालांकि अब उनका तलाक हो चुका है।

यदि वर्तमान में रूपा गांगुली को देखें तो उनमें काफी बदलाव आ चुका है महाभारत के समय जो उनके लंबे बाल थे हालांकि उन्होंने अब अपने बाल कटवा लिए हैं और वह शॉर्ट हेयर स्टाइल में रह रही हैं।