Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessशिकारी को देख जब मछलियां भरने लगी 6 मीटर ऊंची उड़ान,पंख देख...

शिकारी को देख जब मछलियां भरने लगी 6 मीटर ऊंची उड़ान,पंख देख लोग हुए हैरान, वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली: नदियों झीलों में अक्सर आपने रंगबिरंगी मछलियों को तैरते हुए देखा होगा, जो पानी में रहकर अपनी जिंदगी गुजार देती है। लेकिन जैसे ही इन्हें पानी से बाहर निकाला जाता है वो तुंरत ही मर जाती है। इसलिए कहा जाता है कि मछली की जीवन पानी है। लेकिन अब ऐसी मछली का क वीडियो काफी वायरल हो रहा है जो पानी में रनहे के साथ साथ पक्षियों की तरह ऊंची उड़ान भी भरती है। आप भी हो गए ना हैरान!, लेकिन यह बात सच है कि दुनिया में ऐसी मछली भी जो हवा में उड़ने की क्षमता रखती है। आज हम आपको ऐसी मछली के बारे में बताने वाले है जिसके बारे में जानने एक बाद आपके होश उड़ जाएंगे.

- Advertisement -

आज हम आपको जिस मछली के बारे में बता रहे है वो उड़ने वाली मछली है. जिसे फ्लाइंग फिश के नाम से जाना जाता हैं ये मछली हवा में तो उड़ती है लेकिन बाकी पक्षी की तरह ये अपने पंखों को फड़फड़ाती नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी की फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछली 650 फिट तक आसमान में उड़ान आराम से भर सकती है। यही नहीं जब कोई शिकारी इसके सामने आता है तो यह तुंरत अपने पंख की मदद से पानी में तैरने हुए गायब हो जाती हैं।

कहां पायी जाती ये मछली

फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछलियां अमेरिका के पेसिफिक और अटलांटिक महासागर के किनारे पाई जाती हैं। इसके अलावा इन मछलियों को अटलांटिक और इंडियन ओशन में भी पाया जाता है। यह मछलियां समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई तक में पाई जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि ये मछली कैरिबियाई देश ‘बारबाडोस’ का राष्ट्रीय चिंह है। इस मछली के शरीर पर शरीर पर ब्लू, ब्लैक, सफेद और सिल्वर रंग की धारियां मौजूद होती है.

- Advertisement -

फ्लाइंग कॉड मछली का आकार

इस मछली की लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होने में सक्षम है. इस मछली की 40 से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती है. यह मछली 3 फीट प्रति सेकंड की गति से पानी में तैर सकने में सक्षम है. ये मछली एक सेकेंड में 70 बार अपनी पूंछ को फड़फड़ाने में सक्षम है. 6 मीटर ऊंचाई तक उड़ सकती हैं।

- Advertisement -
Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttps://www.tazahindisamachar.com/
पत्रकारिता के क्षेत्र 25 वर्षों का अनुभव। patrika.com जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में सभी बीट पर उत्कृष्ट कार्य किया। यहां मुझे कार्यों के साथ डिजिटल मीडिया के अन्य पार्ट की भी जानकारी मिली। प्रतिभा त्रिपाठी tazahindisamachar.com में आने से पहले राजस्थान पत्रिका डिजिटल की एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड की कॉन्टेट राइटर रही हैं। म.प्र में रहने वाली प्रतिभा त्रिपाठी लगभग एक दशक से फुल टाइम एंटरटेनमेंट बीट में कॉन्टेट राइटर के रूप में काम कर रही हैं। tazahindisamachar.com डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले प्रतिभा राजस्थान पत्रिका के आलावा 4रियल न्यूज चैनल, डीजीबज,एबीपी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी थीं। प्रतिभा के नाम पर कई बेहतरीन, अच्छी तरह से सराही गई स्टोरीज भी रही हैं। एक कॉन्टेट राइटर के रूप में उनके काम को व्यापक रूप से सराहा और पसंद किया गया है। उन्हे हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं पर अच्छी कमांड है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular