Tuesday, December 30, 2025
HomeDiscoverआकाश के दो बड़े पक्षियों बाज और चील में कौन है सबसे...

आकाश के दो बड़े पक्षियों बाज और चील में कौन है सबसे ज्यादा तेज, बताते हैं दोनों में अंतर

आकाश में उड़ने वाले जीव यानि की पक्षियों की इस पूरी दुनिया में 10,906 प्रजातियां है, इनमें से केवल 1,353 पक्षी प्रजातियों का घर भारत है। इनमें से कुछ पक्षी काफी ऊंची उड़ान भरते हैं।

- Advertisement -

इसमें से पहले नंबर पर चील और दूसरे नंबर पर बाज का नाम आता है। इसके अलावा इन दोनों पक्षियों की नजर काफी तेज होती है। जब वह ऊंचाई से उड़ान भरते हैं तो उसमें भी जमीन में बैठे अपने शिकार को आसानी से देख लेते हैं और उसका शिकार भी कर लेते हैं।

चील और बाज, दोनों ही शिकारी पक्षी हैं जो अपनी विशेषताओं और आवास स्थलों के कारण प्रकृति में एक अनूठी जगह रखते हैं। चील की विशेषता इसकी बड़ी और शक्तिशाली चोंच होती है।

- Advertisement -

चील और बाज के संरक्षण का महत्व भी बहुत अधिक है क्योंकि ये दोनों प्रजातियाँ पारिस्थितिकी तंत्र के लिए लाभकारी होती हैं, अपने आहार शृंखला में एक संतुलन बनाए रखती हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन न केवल इन प्रजातियों के लिए, बल्कि हमारे पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दोनों पक्षियों में काफी अंतर होता है और आज हम आपको इन दोनों पक्षियों के अंतर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

चील और बाज में अंतर
• चील का आकार बाज से बड़ा होता है और यही इन दोनों में मुख्य अंतर होता है। इस चील का आकार बड़ा होने से उसके पंख ज्यादा फैले होते हैं तो वहीं बाज के पंख चील से कम फैलते हैं।
• इन दोनों पक्षियों के बीच के शरीर के रंग के बारे में बात करें तो बाज का रंग ऊपर से लाल, पीला और नीचे से सफ़ेद होता है। तो वहीं चील के शरीर का रंग गोल्डन, ब्लैक, ग्रे या भूरे रंग की होती है।
• इन दोनों पक्षियों की चोंच में भी काफी अंतर होता है। इस बाज की चोंच काले रंग की होती है और चील की चोंच पीले या सफ़ेद रंग की होती है।
• इन पक्षियों के शिकार में भी अंतर पाया जाता है, बाज ज्यादातर खरगोश, चूहा आदि छोटे आकार के जीवों का शिकार करता है। तो वहीं चील सांप और मछली जैसे जीवों का शिकार करती है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular