Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileMahindra ने शेयर की नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक, जानें...

Mahindra ने शेयर की नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक, जानें कब तक होगी लांच

Mahindra कई सालों से बेहतरीन गाड़ियों को भारत में लांच कर चुकी है, और इसकी हर एक कार को लोग बहुत ज्यादा पसंद भी करते हैं। अब कंपनी भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई एसयूवी को लाने की तैयारी कर रही है।

- Advertisement -

हाल ही में कंपनी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक 30 सेकेंड के वीडियो को जारी किया है। जिसमें कंपनी द्वारा लांच की जाने वाली नई एसयूवी XUV 3XO की पहली झलक देखने को मिली थी। कंपनी इस नई एसयूवी में कौन से फीचर्स दे सकती है, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO का पहला वीडियो
महिंद्रा इस नई गाड़ी को भारतीय बाजार में जल्द ला सकता है, और इसकी पहली झलक को कंपनी ने एक वीडियो से शेयर किया है। कंपनी ने एक 30 सेकेंड का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें नई एसयूवी की कई खूबियों के बारे में बताया था।

- Advertisement -

XUV 3XO के फीचर्स
महिंद्रा नई एसयूवी XUV 3XO में कनेक्टिड सी शेप टेल लाइट्स, रियर वाइपर, फ्रंट में ब्‍लैक रंग की ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, ग्‍लॉसी फिनिश अलॉय व्‍हील्‍स जैसे शानदार फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा रियर में XUV 3XO नाम को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahindra XUV 3XO (@mahindraxuv3xo)

बता दें कि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि ये कार किस सेंगमेंट से है। लेकिन XUV 3XO को मौजूदा कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी XUV300 की जगह पर लाया जा सकता है। यह नई एसयूवी बाजार में मारुति, टाटा, टोयोटा, किआ, हुंडई की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी।

XUV 3XO कब होगी लॉन्‍च
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिंद्रा अपनी इस नई एसयूवी को 29 अप्रैल तक भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकता है। इसके लॉन्‍च से पहले कंपनी इस कार की बुकिंग को भी शुरू कर सकता है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular