Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessपानी ही नहीं हवा में भी तेज रफ़्तार से फर्राटा भरती है...

पानी ही नहीं हवा में भी तेज रफ़्तार से फर्राटा भरती है यह मछली, वीडियो देख रह जायेंगे हैरान

आपको पता होगा ही की प्रकृति में बहुत से जीव इस प्रकार के हैं, जिनके बारे में आज तक किसी ने सोचा ही नहीं है। इस प्रकार के जीवों को जब मानव देखता है तो वह हैरान रह जाता है। आज हम आपको एक ऐसे ही जीव के बारे में बता रहें हैं। यह एक विशेष मछली है। यह मछली न सिर्फ पानी में तैरती है बल्कि यह हवा में भी 30 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से तैरती है। इसी कारण इसको ‘फ्लाइंग फिश” के नाम से भी जाना जाता है। पानी में तैरने के अलावा यह मछली हवा में भी काफी तेजी से उड़ती है, यही इसकी प्रमुख खासियत है।

- Advertisement -

हवा में फर्राटा भरती है मछली

आपको जानकर हैरानी होगी की यह मछली हवा में 66 फीट की ऊंचाई पर आसानी से उड़ सकती है। यह मछली पानी से बाहर आने पर कुछ समय के लिए हवा में उड़ती है, बता दें की मात्र 45 सेकेंड तक हवा में उड़ सकती है। हवा में उड़ने से पहले यह मछली 70 बार अपने पंख फड़फड़ाती है, इसको कई बार 2 मीटर की ऊंचाई पर भी उड़ते देखा गया है। इसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है। यह मछली एक्सो कोटिडे फैमिली का हिस्सा है। इसकी दुनियाभर में लगभग 40 प्रजातियां पाई जाती हैं।

- Advertisement -

वायरल हुआ वीडियो

इस फ्लाइंग फिश का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसको देख रहें हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की एक व्हेल मछली इनका शिकार करने आ रहीं हैं और ये हवा में उड़ती नजर आ रहीं हैं। अब तक इस वीडियो को कई लाख बार देखा जा चुका है।

यहां देखी जा सकती हैं फ्लाइंग फिश

फ्लाइंग फिश आमतौर पर समुद्री सतह से 200 मीटर नीचे ही पाई जाती हैं। इस मछली को अधिकतर अमेरिका के पेसिफिक और अंटार्कटिका महासागर में देखा जा सकता है। आपको बता दें की कैरेबियाई देश बारबाडोस का राष्ट्रीय चिन्ह भी फ्लाइंग फिश ही है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular