Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessबेरोजगार युवाओं को लखपति बना रहा है यह बिजनेस, घर बैठे होती...

बेरोजगार युवाओं को लखपति बना रहा है यह बिजनेस, घर बैठे होती है लाखों की कमाई

आप जानते ही होंगे की भारत में सबसे ज्यादा लोग कृषि आधारित जीवन जीते हैं। खेती करने वाले किसान लोग पशुपालन भी करते हैं। इससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होती रहती है और उनके दैनिक खर्च चलते रहते हैं। आज के समय में पशुपालन ने एक व्यवसाय का रूप ले लिया है। बड़ी संख्या में लोग पशुपालन कर रहें हैं और काफी अच्छा लाभ कमा रहें हैं। पशुपालन के अंतर्गत लोग गाय, भैंस, बकरी आदि को पालते हैं। आज हम आपको पशुपालन के अंतर्गत बकरी पालन के बारे में जानकारी दे रहें हैं। इससे आप आज के समय में तगड़ा मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

- Advertisement -

तगड़ी होगी कमाई

बकरी पालन आज के समय में बेहद लाभकारी व्यवसाय माना जाता है। इसमें आपको न सिर्फ दूध से बल्कि मीट से भी लाभ प्राप्त होता है। आज के समय में बकरी के दूध के साथ ही इसके मीट की डिमांड काफी चल रही है। बकरी के दूध तथा मीट के दाम भी काफी ज्यादा हैं। इसके अलावा ईद जैसे त्यौहारों पर लोग बकरी को लाखों रुपये में खरीदते हैं। इस प्रकार से देखा जाए तो आज के समय में बकरी पालन कर तगड़ी इनकम प्राप्त की जा सकती है।

बकरी की सबसे अच्छी नस्ल

यदि आप बकरी पालन करना चाहते हैं तो आपको बकरी की अच्छी नस्ल के बारे में पता होना चाहिए। आपको जानकारी दे दें की बरबरी नस्ल बकरी की सबसे अच्छी नस्ल मानी जाती है। यह 11 माह में बच्चे दे देती है। इसके अलावा जमुनापारी नस्ल भी अच्छी मनाई जाती है। यह 22 से 23 महीने में बच्चे दे देती है। सिरोही भी बकरी की अच्छी नस्ल है यह 18 माह में बच्चे दे देती है। इन सभी के अलावा गूजरी बकरी, सोजत बकरी, करौली बकरी को भी अच्छी नस्ल माना जाता है।

- Advertisement -

बरबरी बकरी बनाएगी लखपति

आपको अभी हमने बताया ही है की बरबरी नस्ल की बकरी को सबसे अच्छा माना जाता है। इसकी डिमांड काफी ज्यादा है। बड़ी संख्या में लोग इस बकरी का पालन करना चाहते हैं। इससे इसके पालनकर्ता को काफी अच्छा मुनाफ़ा मिलता है। आपको बता दें की एक बरबरी बकरी को तैयार करने में 3 हजार रुपये का खर्च आता है लेकिन यह 10 से 12 हजार रुपये में आसानी से बिक जाती है। इसके अलावा इस नस्ल की बकरी के पालन पोषण तथा रख रखाव में काफी कम देखभाल करनी पड़ती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular