Tuesday, December 30, 2025
HomeBusinessइस नस्ल की भैंस कुछ ही महीनों में बना देती है लखपति,...

इस नस्ल की भैंस कुछ ही महीनों में बना देती है लखपति, जबरदस्त मात्रा में देती दूध

आज के समय में लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हो गए है और ऐसे में सिर्फ नौकरी से ही सारे खर्चे पूरे नहीं किए जा सकते। इसलिए काफी लोग अब अपनी आय को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त इनकम वाला कोई न कोई काम करते हैं।

- Advertisement -

यदि आप भी घर बैठ कर अच्छी इनकम करना चाहते हैं तो आप पशुपालन कर सकते हैं। इस पशुपालन का काम ज्यादातर किसानी लोग करते हैं, लेकिन इसको आजकल एक व्यवसाय के रूप में करने लगे हैं।

इस पशुपालन से आप दूध का व्यवसाय करके अच्छी आमदनी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक अच्छी नस्ल की भैंस की आवश्यकता होती है जिसके बारे में हम आपको यहां जानकारी देने जा रहें हैं।

- Advertisement -

यह भैंस आपको निश्चित रूप में से तगड़ी आमदनी करा सकती है। तो चलिए अब आपको इस भैंस की नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा इस भैंस की पहचान कैसे की जाती है इसके बारे में भी बताइए।

मुर्रा नस्ल की भैंस
मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध काफी गाढ़ा होता है। इसके दूध में भरपूर मात्रा में वसा पाई जाती है, और इसका सेवन करने वाला व्यक्ति जल्दी ही बलिष्ठ हो जाता है। बच्चों तथा रोगियों के लिए भी मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध काफी फायदेमंद होता है। इस दूध में पोषक तत्व काफी मात्रा में पाये जाते हैं। तो आइये अब आपको मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान करने के तरीके के बारे में बताते हैं।

मुर्रा नस्ल की भैंस की करें पहचान
मुर्रा नस्ल की भैंस अन्य भैंसों की तुलना में काफी चौड़ी होती है, और इसका रंग काला तथा चमकदार होता है। इसके सींग भी जलेबी की तरह घुमावदार होते हैं। इस नस्ल का दूध आपको काफी अच्छा मुनाफ़ा दिला सकता है।

मुर्रा नस्ल की भैंस की कीमत
आपको बता दें कि यह भैंस हरियाणा के रोहतक, हिसार, जिन्द व करनाल जिले तथा दिल्ली व पंजाब में काफी संख्या में पाई जाती है। विदेशों में यह इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि देशों में पाई जाती है। भारत में सामान्य भैंस का वार्षिक दुग्ध उत्पादन 491 लीटर के करीब होता है। हमारे देश में तीन तरह की भैंसे मिलती हैं, जिनमें से मुर्रा, मेहसना और सुरति प्रमुख मानी जाती हैं। इस मुर्रा भैंस की कीमत 60 हजार से 2 लाख रुपये के बीच होती है।

- Advertisement -
Snehlata Sinha
Snehlata Sinhahttps://www.tazahindisamachar.com/
मैं स्नेहलता सिन्हा, पेशे से लाइफस्टाइल पत्रकार हूं और इस फील्ड में मुझे लंबा अनुभव हो चुका हैं। फैशन, स्‍टाइल, लेटेस्‍ट ट्रेंड्स, बॉलीवुड गॉसिप और ब्‍यूटी रेमेडीज के विषय में विशेषज्ञता प्राप्‍त है। मैंने न्यूज़-24 में एक इंटर्न के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन, अब मैं पिछले ढाई साल से timesbull.com के हिंदी समाचार पोर्टल पर कार्यरत हूं। मेरे द्वारा बताई गई टिप्‍स और न्यूज़ आपको हरपल अप-टू-डेट रहने और अपकी लाइफस्‍टाइल को स्‍टाइलिश बनाने में मदद करेंगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular