bihar election 2025 result vote share: बिहार में भाजपा और जदयू मिलकर सरकार बना रही है। भाजपा चाहें तो अन्य छोटे दल और निर्दलीय मिलाकर खुद की सरकार बना सकती है। भाजपा के पास में विकल्प तो बहुत हैं, मगर केंद्र में जदयू का सपोर्ट भी भाजपा को मिला हुआ है। बिहार का चुनाव बेहद ही दिलचस्प रहा है। बिहार चुनाव में भाजपा के आंकड़े बेहद ही चौंकाने वाले आये हैं। देश में भाजपा के काम को सराहना मिली है। भाजपा के वादों पर फिर से भरोसा किया गया है। देश में राम मंदिर जैसे मुद्दे भी भाजपा ने पूरे किए हैं। भाजपा का इस तरह से सत्ता में आना बिहार के उज्जवल भविष्य को भी दर्शाता है।

बिहार में भाजपा के आंकड़े

200 सीटों के पार एनडीए का गठबंधन ऐसा वक्त है। सरकार बनाने में कोई हर्ज नहीं है। नितीश पहले भी भाजपा के साथ से पलटी मार चुके हैं। नितीश को सत्ता का लोभ है। नितीश अपने लोभ के चक्कर में वादा करके भी भाजपा से दूर हो गए थे। राजद से नितीश की लड़ाई होने के बाद फिर से नितीश ने भाजपा का दामन थाम लिया था। बिहार में सरकार बनाने के लिए नितीश कुमार किसी ही हद तक जा सकते हैं। भाजपा की साफ़ सरकार यदि बिहार में आती है तो राज्य को विकसित बनाने से कोई नहीं रोक सकता। अमित शाह का वादा जनता को बेहद उम्मीद देकर गया है। भाजपा के पास बिहार को बदलने का बेहतरीन मौका भी है। बिहार में भाजपा शासन के बाद केंद्र के लिए सांसद की संख्या में वृद्धि के भी आसार रहेंगे

आखिर बिहार में कौन जीता ?

बिहार में चेहरे की वैल्यू की बात करें तो तेजश्वी टॉप पर रहे हैं। तेजश्वी ने 143 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। लेकिन गठबंधन में राहुल गांधी का साथ उनको माइनस में ले गया। राहुल गांधी की छवि के चलते उन्हें कुछ प्रतिशत का घाटा भी हुआ है। 200 से ऊपर सीटों पर भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। देखा जाए तो दोनों ही अपनी जगह 200 सीटों पर उतरे हैं। कुछ लोग मोदी को चाहने वाले जदयू को वोट किए हैं और कुछ जदयू को चाहने वाले भाजपा को वोट किए हैं। ऐसे में वोट प्रतिशत की बात करें तो 22.87 प्रतिशत वोट राजद को मिले हैं। जबकि भाजपा को 20 और जदयू को 19 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। तेजस्वी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। जान सुराज पार्टी ने भी तेजस्वी के वोट काटे हैं। आंकड़ों की तरफ देखें तो बिहार में वाकई इस बार बहार है। भाजपा की सरकार में विकसित राज्य की ओर बिहार को ले जाया जाएगा।