नई दिल्ली। हमारे देश में कहा जाए तो कलाकारों की कमी नही है। हर क्षेत्र में आपको एक से बढ़कर एक कलाकार देखने को मिल जाएंगे। जिनके दिमाग के सामने एक बार तो खुद इंजीनियर ही नही वैज्ञानिक भी फेल हो जाते है। ऐसा ही एक उदाहरण एक गांव में देखने को मिला, जहां एक लड़के ने अपने दिमाग से ऐसी स्कूटर्स बना दी जिसके लुक को देख लोग तारीफ कर रहे है।

भारत में टूव्हीलर कपनियां एक से बढ़कर एक फीचर्स की  स्कूटर्स को पेश करने में लगी हुई है। लेकिन इनके बीच एक पहिए वाली स्कूटर्स लोगों को अपनी ओर खीच रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में एक पहिये वाली Single Wheel Electric बाइक की खासियत को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इसको एक आम लड़के ने घर पर रहकर बिना किसी संसाधन के बनाया है। आइये अब आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Single Wheel Electric का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि इस स्कूटर के वीडियो को Creative Science नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसमें एक पहिए से बनी स्कूटर आज की आधुनिक स्कूर को मात दे रही है। कोई भी इस बात को सोचकर हैरान हो सकता है कि एक पहिये की स्कुटर को कैसे चलाया जा सकता है। भारत के ही एक लड़के ने इस सपने को साकार कर दिया है। आइये अब आपको इस वीडियो को भी दिखाते हैं।