नई दिल्ली: वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व होताहै। क्योकि इसका उपयोग करने से हमारी छोटी से लेकर बड़े से बड़ी परेशानी पल भर में दूर हो सकती है। जब इंसान किसी मुसीबत में पड़ता है तो चारों के बंद पडे रास्तों को वास्तुदोष से ही दूर करता है। इसकी तरह से घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कुछ चीजे ऐसी भी होती है जिन्हें घर पर रखना काफी जरूरी होता है.

घर पर यदि आप हाथी की छोटी से मूर्ति को घर पर रखते है तो इससे काफी अच्छे परिणाम देखने के मिलते है। इस मूर्ति को गर पर रखना शुभ माना जाता है, क्योकि हाथी शक्ति ,बल,बुद्धि, धैर्य,का प्रतीक माना जाता है। चांदी के बनी हाथी की मूर्ति या इसकी तस्वीर को  घर पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से होता है। इसके साथ ही इस उपाय के करने से मान-सम्मान के साथ कीर्ति यश बढ़ता है।

हाथी की मूर्ति को घर के प्रमुख द्वार पर या पूजा स्थान पर रखना अच्छा माना जाता है ताकि उसकी शक्ति और सकारात्मक उर्जा पूरे घर में फैल सके। हिंदू धर्म में हाथी को गणेश का रूप मानने के साथ माता लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। हाथी के घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और पैसों का बरसात होने लगती है। यह उपाय धन की कमी को दूर करने में मदद करता है और सुख-शांति का संकेत होता है।

हाथी को घर में रखने के वास्तु नियम :

हाथी की मूर्ति को हमेशा मुख्य द्वार पर रखना चाहिए। मुख्य द्वार पर रखने से नकारात्मक शक्तियों दूर होती है और घर में सकारात्मकता का प्रवाह बना रहता है। इसके अलावा इस बात पर विशेष ध्यान दें कि मूर्ति का मुंह घर के बाहर की ओर होना चाहिए, जिससे कि नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाए और घर के भीतर सकारात्मकता का वातावरण बना रहे।

इस दिशा में रखें हाथी की मूर्ति :

चांदी के हाथी की मूर्ति को घर के उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। उत्तर दिशा घर की प्रमुख दिशा मानी जाती है और इसे स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, और शांति के लिए शुभ माना जाता है।

बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है

हाथी की मूर्ति को बच्चों के कमरे में रखने से बच्चों के एकाग्रता बढ़ती है। बच्चे पढ़ाई पर ध्यान देने लग जाते है। हाथी को बुद्धिमानता, अध्ययन, और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसे उनके कमरे में रखने से उनकी मनस्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और वे अधिक उत्साह से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।