नई दिल्ली: ज्योतिशास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हर महिने बदलती है। जिसका असर इंसान की जिंदगी में भी देखने को मिलता है। सनातन धर्म में ग्रह-नक्षत्रों की स्थान परिवतर्न का विशेष महत्त्व बताया गया है। सभी ग्रहों के अलग अलग दिन के हिसाब से बाटां गया है जिसमें एक एक ग्रह की पूजा दिन के हिसाब से की जाती है। इन सबके अलावा ग्रहों के गोचर से मनुष्य के जीवन ने बनने वाले योग का भी खास प्रभाव देखने को मिलता है।

ग्रहों की गणना के अनुसार अब अप्रैल माह से 4 ग्रहों में अनोखा संयोग देखने को मिल रहा है। जिसमें मेष राशि में राहु और बुध पहले से ही  विराजमान हैं। इसके बाद अब 14 अप्रैल को सूर्य और 22 अप्रैल को गुरु भी प्रवेश करने के बाद चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। चार ग्रहों का एक साथ  किसी मेष राशि में रहना वाला यह संयोग 12 साल बाद बन रहा है। ऐसे ग्रहों का ये संयोग कुछ राशियों के लिए बहुत ही अच्छा माना जा रहा है।

मेष राशि-

मेष राशि में बनने वाला संयोग इस राशि के जातको के लिए अच्छा समय लाने वाला है। इसके प्रभाव से जातक के अंदर नई ऊर्जा देखने को मिलेगी और जीवन में कई लाभकारी परिवर्तन देखने को मिलेगें। चतुर्ग्रही योग बनने से मेष राशि के जातकों को नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि-

मेष राशि में बना चतुर्ग्रही योग कर्क राशि वाले को लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। इसके साथ ही इस राशि के जातको को करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि-

चतुर्ग्रही योग वृश्चिक राशि के लोगों की जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेगें। चतुर्ग्रही योग बनने से इस राशि के लोगों को तेजी के साथ तरक्की ओर सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशि-

मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से जातकों को करियर में कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। इससे सकारात्मक परिवर्तन और उन्नति के अवसर सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातकों को नई नौकरी, पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने के चांस है।

मीन राशि-

मेष राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग जातको नई नौकरी, पदोन्नति होने के साथ विवाह संबंधी योग भी बन रहे है।