Wednesday, December 31, 2025
HomeAstrologyNew Year 2024 के पहले राशि के अनुसार क्या करना चाहिए दान,...

New Year 2024 के पहले राशि के अनुसार क्या करना चाहिए दान, गलत चीज का दान कर देगा बर्बाद

Happy New year 2024: यूं तो हिन्दू नववर्ष की शुरूआत चैत्र माह की प्रतिपदा से मानी जाती है लेकिन बीते कुछ वर्षों से अंग्र्रेेजी नए वर्ष को भी उत्साह से मनाया जाने लगा है। इसके अलावा लोगों को यह भी जानने की उत्सुकता रहती है कि उनके लिए नए वर्ष का पहला दिन कैसा रहेगा। आइए बता दें कि नए वर्ष के पहले दिन किस राशि के जातक को कौन सी वस्तुओं का दान करना चाहिए ताकि आगे के दिन अच्छे से गुजरे। ज्योतिषियों के अनुसार मेष राशि के जातकों को पहले दिन मसूर की दाल का दान करने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातकों को आने वाले नए साल के पहले दिन चावल, चीनी, दूध, दही आदि का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि वाले जातकों को आने वाले नए साल के पहले दिन हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। गौशाला में पैसे भी दान कर सकते हैं।

- Advertisement -

कर्क राशि वाले जातकों को नए साल का पहला दिन दूध, दही, साबूदाना, चावल आदि का दान करना चाहिए।

सिंह राशि वाले जातकों को नए साल का पहले दिन गुड़, दाल, शहद, चिक्की आदि चीजों का दान करना चाहिए।

कन्या राशि वाले जातकों को नए साल के पहले दिन गौशाला में चारे के लिए धन का दान करना चाहिए। वह जरूरतमंद लोगों को हरी सब्जियां भी दान करनी चाहिए।

तुला वाले जातकों को नए साल के पहले दिन शिव मंदिर में सफेद वस्त्र दान करना चाहिए। इस तरह भगवान शिव की कृपा बरसती है।

वृश्चिक राशि के जातकों को नए साल के पहले दिन मूंगफली, गुड़, मसूर की दाल और लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए।

धनु राशि वाले जातकों को नए साल के पहले दिन केले, चने की दाल, चने के आटे के लड्डू आदि चीजों का दान करना चाहिए।

मकर राशि वाले लोगों को उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए। धन का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि वाले जातकों को नए साल के पहले दिन काले तिल, सरसों का तेल और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए।

मीन राशि वाले लोगों को नए साल के पहले दिन राहगीरों को पीले कपड़े और केसर वाला दूध बांटना चाहिए।

- Advertisement -
THS
THShttp://tazahindisamachar.com
ताज़ा हिंदी समाचार 2014 से हिंदी मीडिया जगत में बेहतरीन ख़बरों का स्त्रोत है। हमारी वेबसाइट का मकसद सभी को रियल टाइम न्यूज़ प्रोवाइड कराना है। इंडिया में सभी राज्यों के राजनैतिक घटनाक्रम के साथ सोशल जगत पर भी फोकस बनाए रखना ध्येय है। देश विदेश की ख़बरों से भरी यह वेबसाइट आपको मनोरंजन की ख़बरें भी देती रहती है। ऑटोमोबाइल और गैजेट से जुडी हर पल की अपडेट आपको मिलती रहती है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड और गुजरात सहित देशभर के हिंदी भाषी राज्यों को हर खबर तक पहुंचाने की कोशिश करना भी उद्देश्य है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular