Tuesday, December 30, 2025
HomeAstrologyअमीर बनना चाहते हैं तो अपना लें ये वास्तु उपाय, जीवन भर...

अमीर बनना चाहते हैं तो अपना लें ये वास्तु उपाय, जीवन भर होगी धन की वर्षा

हिंदू धर्म में ज्योतिष को काफी ज्यादा महत्व दिया गया है। वास्तु भी इसी की एक शाखा है। लोग इसको काफी मानते हैं और इस पर भरोसा भी करते हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के ज्ञान के बारे में विस्तार से बताया गया है।

- Advertisement -

इसमें अन्य कई वस्तुओं तथा जीवन की समस्याओं के उपायों के बारे में बताया गया है। यदि आप इन उपायों को अपनाते हैं तो आप निश्चित तौर अपने जीवन में उन्नति करते हैं। यहां हम आपको वास्तु शास्त्र के ऐसे उपाय बता रहें हैं। जिनको अपनाने से आपके जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। आइये अब आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं।

उत्तर दिशा कुबेर भगवान की दिशा मानी जाती है। अतः आप अपने धन को रखने की चीज जैसे तिजोरी या लॉकर को उत्तर दिशा में अवश्य रखें। इससे आपको कभी धन का आभाव नहीं होता है।

- Advertisement -

घर में यदि आप पूजा घर बनाएं या देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाएं तो उत्तर दिशा में ही लगाएं। ऐसा करने पर घर में सुख समृद्धि बनी रहती है तथा घर में सुख शांति रहती है।

उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है। अतः इस दिशा में आप भारी चीजें जैसे फर्नीचर आदि को न रखें। यदि आप ऐसा करते हैं तो धन आवागमन के मार्ग में काफी बाधा उत्पन्न हो सकती है।

आप अपने घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाएं। इससे आप अपने जीवन में तेजी से तरक्की करते हैं तथा आपको आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। आपको बता दें कि वास्तु कोई भी चीज तब ही अपना सकारात्मक फल प्रदान करती है जब आप उसको सही दिशा में रखें।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular