वर्तमान समय में आपको प्रत्येक मानव के जीवन में किसी न किसी तरह की समस्या जरूर मिलेंगी। ज्योतिष के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा अथवा अशुभ ग्रहों के प्रभाव से मानव जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का प्रवेश हो जाता है। जिसके बाद आम आदमी काफी परेशान हो जाता है। यदि आप अपने जीवन से आर्थिक समस्याओं को दूर कर अपने जीवन को सुख समृद्धि से भरना चाहते हैं तो आपको हम यहां कुछ सरल उपाय बता रहें हैं। जिनका उपयोग कर आप अपने आर्थिक कष्ट से बाहर निकल सकते हैं तथा एक संपन्न जीवन जी सकते हैं।

मोर पंख का उपाय

वास्तु के अनुसार मोर पंख को अपने पास रखना आर्थिक समस्याओं को दूर करने का एक प्रभावशाली उपाय है। जो मानव अपने पास मोर पंख रखता है उसके पास कभी धन की कमी नहीं होती है।

लहसुन का उपाय

यदि आपकी नौकरी लगने में बढ़ाएं आ रहीं हैं तो आप लहसुन की एक गांठ से एक कली निकाल कर अपने सिरहाने रख लें। इससे आपको जल्दी ही सकारात्मक चीजें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

तुलसी के पत्ते का उपाय

यदि आप तुलसी के पत्तों को अपने सिरहाने रखते हैं तो अपकेजीवन में धन की कमी नहीं आती है साथ ही आपके जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं होती है।

हल्दी की गांठ का उपाय

हल्दी को हिंदू धर्म में काफी शुभ मना जाता है। यदि आपको नौकरी मिलने में किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आपको हल्दी ही गांठ को अपने सिरहाने रखना चाहिए। इससे आपके नौकरी लगने के चांस बढ़ जाते हैं।

इलायची का उपाय

यदि आपको अपने जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता नहीं मिल रही है तो आपको अपने सिरहाने इलायची रखनी चाहिए। इससे आपका सोया भाग्य जाग जाता है।