नई दिल्ली: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर माह ग्रह अपना स्थान बदलते है। उनके स्थान परिवर्तन का असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इस माह मई के महिने में कई ग्रह एक साथ महागोचर करने जा रहे है। जिससे कुछ राशि के लिए यह महिना खुशियों से भरा रहेगा। बता दें कि 2 मई को शुक्र ग्रह वृष राशि से निकलकर अब मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

वहीं, 10 मई 2023 मिथुन राशि में विराजमान रहे ग्रहों के सेनापति मंगल अब इस स्तान से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल को साहस और पराक्रम का सूचक माना गया है। 15 मई को सूर्य मेष राशि से हटकर वृष राशि में प्रवेश करेंगे। इन 3 ग्रहों के स्थान परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। जानें मई में किन राशि की चमकने वाली है किस्मत

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के लिए मई का महीना अच्छा परिणाम देने वाला होगा। उनके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के साथ-साथ रोजगार मिलने की संभावना बन रही हैं। पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ मिलने के योग बन रहे है। जमीन-जायदाद संबंधी मुकदमा हल होने के लक्षण बन रहे है।

सिंह राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस माह सिंह राशि के जातकों को हर मोड़ पर सफलता मिलने के चांस हैं। आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी यह महीना अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने का चांस है।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभ फलदायी रहने वाला रहेगा। मित्रो का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ सबंध अच्छे रहेगें। करियर में तरक्की होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि

इस राशि वालों के लिए भी ये महीना शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। व्यापार वालों को आर्थिक लाभ होगा। इन जातकों की उन्नति के योग बन रहे हैं।