Kumbh me Vakri Shani 2023: ज्‍योतिष के अनुसार हर महिने ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते है। उनकी स्थान परिवर्तन का सीधा असर राशियों पर पड़ता है। सभी गर्हों में सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह शनि ही होता है लेकिन सबसे तेज प्रभाव भी इस ग्रह का पड़ता है शनि बैसे तो ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं। इस समय शनि स्‍वराशि कुंभ में विराजमान हैं। जो 30 साल बाद इस राशि में आए हैं।

शनि ने साल 2023 की शुरुआत में कुंभ में प्रवेश किया है और मार्च 2025 तक सी राशि में बने रहेगें। शनि गोचर के बाद अब शनि वक्री होने वाले हैं। शनि की उल्टी चाल  सभी 12 राशि वालों के जीवन पर बड़ा असर डाल सकती है। 17 जून से शनि की टेड़ी मेड़ी चाल लोगों पर शुभ-अशुभ असर डालेंगी।  कुछ लोग को शनि की उल्‍टी चाल परेशान करेगी तो कुछ लोगों को फायदा देगी। चलिए जानते है किन राशियों पर कैसा पड़ेगा शनि का असर

वक्री शनि चमकाएंगे इन राशि वालों का नसीब

मिथुन राशि: शनि के वक्री होने से मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा होगा। इन जातकों पर शनि की कृपा बरसेगी। उन्हें हर काम में लाभ मिलेगा। जिसे काम की वो शुरुआत करेंगे काफी तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा.

तुला राशि: तुला राशि के स्‍वामी शुक्र हैं और शुक्र, शनि एक दूसरे के मित्र ग्रह हैं। शनि वक्री रहकर भी तुला राशि को शुभ फल देगें। संतान की तरक्‍की होगी। कोई अचछी खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए शनि की उल्‍टी चाल भारी कृपा बरसा सकती है।  विदेश जाने के संजोग बन रहे हैं। कामकाज अच्‍छा चलेगा. नौकरी में प्रमोशन मिलेगा. धन मिलेगा।