नई दिल्ली: हमारे देश में प्राचीन समय से अध्यात्म का उपयोग साधू-संतों, ऋषियों, मुनियों के द्वारा किया जाता रहा है। जिनके ज्ञान के चमत्कार किताबों में देखने व सुनने को मिल जाते हैं। इतना ही इस ज्ञान के असर सेे अब विदेशी लोग भी अध्यात्म की ओर झुकने लगे है। आज हम इसी अध्यात्म से जुड़े ऐसे संत की बातों के बारे में बता रहे है जिनके चमत्कार आज भी उनके दरबार में देखने को मिलते हैं।  जिसके चलते उनके प्रति भक्तों की गहरी आस्था उन्हें अपनी ओर खीच लेती हैं।  हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के कैंचीधाम वाले संत महात्मा नीम करौली बाबा के बारे में। उन्होंने ऐसी कई बातों का खुलासा किया गै जिसका असर आपने जीवन पर गहरा पड़ता है। नीम करोली बाबा ने बताया है कि इंसान के जीवन में जब अच्छे या बुरा समय आने वाला होता है तो इसके पहले वो उसे कई तरह के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं।

पशु-पक्षी का घर आना

यदि आपके घर में अचानक से कोई पशु-पक्षी आने लगते हैं तो समझिए आपको जल्द कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। इसका मतलब होता ही कि घर में लक्ष्मी का आगमन हो चुका है। पशु-पक्षी का घर आने का अर्थ है आपके घर-परिवार पर ईश्वर की कृपा होने वाली है।

साधु-संत का नजर आना

अगर आपको किसी सफर के दौरान सामने अचानक से ही कोई साधु-संत दिख गए हैं तो समझ लीजिए आपके जीवन में अच्छे दिन आने वाले है। साधु-संत का दिखने का मतलब है आप पर देवी-देवता की कृपा दृष्टि बनी हुई है और भाग्य आपका साथ देरहा है।

आंखों में आंसू आना

यदि आप किसी मंदिर में जाकर पूजा पाठ करते है या वहां बैठकर भजन-कीर्तन में रम जाते गए हैं और उस दौरान आपकी आंखों से आंसू निकलने लगे तो समझ लीजिए आपकी आत्मा परमात्मा के साथ मिल गई है। अब आपको सारी परेशानियों से छुटकारा मिलने वाला है। भक्ति करते समय आंसू का निकला शुभ संकेत माना जाता है।