नई दिल्ली।  फैमिली कार के लिये मारूती की कारे सबसे सफल कार मानी जाती रही है। इसलिए लोग मारूती की कारों को खरीदना ज्यादा पसंद करते है। यदि आप भी कार खरीदने के बारे में सोच रहे है तो काफी कम कीमत के साथ पेश की गई मारूती की Ertiga आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। ये गाड़ी अपने फीचर्स की वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

Maruti Ertiga अपडेटेड फीचर्स

अभी हाल ही में मारूती Ertiga का अपडेटेड वर्जन पेश करने जा रही है। Ertiga Facelift नाम से लॉन्च होने जा रही एर्टिगा का लुक पहले की अपेक्षा बदला हुआ नजर आएगा, इसके साथ ही इसे कुछ नए फीचर्स के साथ अपडेट किए जा रहा हैं। चलिए जानते है इसके फीचर्स के बारे में…

Maruti Ertiga Facelift के फीचर्स

MUV बॉडी पर बनी Ertiga Facelift 6 सीटर कार होगी। इसकी सीट्स को नए डिज़ाइन के साथ तैयार किया गया है। जिस पर बैठते ही आपको काफी आराम का अनुभव होगा, साथ ही लंबी दूरी का सफऱ आप अराम के साथ कर सकेंगे। इस कार को अपडेट करने के दौरान पुराने मॉडल का 45 लीटर का फ्यूल टैंक हटाकर अब 50 से 55 लीटर का कर दिया गया है।

Maruti Ertiga पावरफूल इंजन

मिली जानकारीके अनुसार Ertiga Facelift के इंजन पहले की ही तरह 1462 सीसी का है। जो 101.65bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क करने की क्षमता रखता है। इसके इंजन को आटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 6 गेयर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है।