नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली दुबे संग दिनेश लाल यादव निरहुआ की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आती है। यह जोड़ी लोगों की पहली पसंद बन चुका है। सोशल मीडिया पर इनके रोमांटिक वीडियो काफी वायरल हो रहे है। जब भी दोनों स्टार किसी फिल्म या गाने में रोमांस करते नजर आते हैं धमाल मचा देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आम्रपाली दुबे बेहद रोमांटिक अवतार में नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ बारिश के मौसम में डांस करते नजर आ रहे हैं। मौसम करे छेड़खानी गाने को यूट्यूब पर अब तक 50 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली दुबे गाने में खूबसूरत ब्लू साड़ी पहने नजर आ रही हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ का एक यह रोमांस करता वीडियो गाना सोशल मीडिया पर काफी तेधूम मचा रहा है। इस गाने का टाइटल है मौसम करे छेड़खानी। गाने के वीडियो को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत दिया है ओम झा ने दिया है। इस गाने के वीडियो को 45 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। यहां देखें वीडियो।

VIDEO - Mausam Kare Chhedkhani | Dinesh Lal | - मौसम करे छेड़खानी