नई दिल्लीः बाइक और स्कूटर खरीदने का मन बना चुके हैं, तो यह खबर आपके बेहद काम की है। बाइक में हीरो स्प्लेंडर की जैसी डिमांड है, वैसे ही स्कूटर में हौंडा एक्टिवा की डिमांड है। हौंडा एक्टिवा सभी घरवालों की पसंदीदा है। एक्टिवा को चाहने वाले बच्चों से लेकर बूढ़े तक हैं। लड़कियां और महिलाएं स्कूटी को बहुत ही आराम के साथ चला लेती है। इसको चलाने के लिए आपको कोई विशेष कपड़े पहनने की जरुरत नहीं है। स्कूटी का मार्केट धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। हौंडा एक्टिव 6G के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं।

एक्टिवा और बाइक आप न्यू की जगह पुरानी भी खरीद सकते हैं। पुरानी हौंडा एक्टिवा आपको महज 10 हजार रूपए में सिटी बाजार से मिल जाएगी। पुरानी बाइक और स्कूटी के लिए आप bikewale .com पर भी जा सकते हैं। bikedekho .com पर भी आप एक से बढ़कर एक बाइक पुरानी और अच्छी कंडीशन वाली चुन सकते हैं।

न्यू बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी से होंडा एक्टिवा 6जी 11,000 रुपये में ला सकते हैं। इस हिसाब से बाइक आपको मोबाइल से भी कम कीमत में मिल जाएगी। शोरूम में होंडा एक्टिवा 6जी 80,537 रुपये कीमत में है। ऑन रोड 93,382 रुपये में खरीदार को मिल जाती है। इसे फाइनेंस पर घर ला सकते है। मासिक किश्त के हिसाब से आप स्कूटर को खरीद सकते हैं। लोन को चुकाने के लिए 3 साल की अवधि होती है। इस पर 9 प्रतिशत का ब्याज लिया जाता है।

Honda Activa EMI Plan

होंडा एक्टिवा 6जी स्कूटर शोरूम से लेने जाते हैं तो आपको डाउनपेमेंट के रूप में कुछ राशि देनी होती है। शेष राशि का बैंक द्वारा लोन कर दिया जाता है। डाउनपेमेंट में आपको सिर्फ 11,000 रुपये देने होते हैं। बैंक द्वारा 82,382 रुपये का लोन दे दिया जाता है। 2600 रूपए के करीब की मासिक किश्त आपको चुकानी होती है। इसमें सिंगल सिलेंडर का 109.51cc का इंजन लगा होता है। हौंडा एक्टिवा में कई तरह के डिजिटल फंक्शन भी दिए होते हैं।