नई दिल्ली। देश दुनिया में पेड़ पौधों की कई प्रजातिया पाई जाती है। कुछ पौधे तो ऐसे होते है जो हमारे लिये काफी अनमोल होते है। कुछ ऐसे होते है जो अपने घनेपन के लिए ही जाने जाते है। ऐसे ही एक पौधा जो काफी लंबे समय से देखने को नही मिल रहा है। इस पौधे का नाम है

थिसमिया कोबेनसिस (Thismia Kobensis) जो जापान के जंगलों में पाया जाता था लेकिन एकबार फिर से इसका पौधा लोगों को दिखाई दिया है।

इस पौधे को जापान के लोग फेयरी लालटेन या फेयरी लैनटर्न के नाम से जानते थे। आमतौर पर यह पौधा जमीन के अंदर उगता है। लेकिन फूल जमीन के ऊपर ही खिलते है।

इस पौधे को सबसे पहले कोबे के इलाके में सन् 1992 में खोजा गया था इस पौधे के विलुप्त होने का सबसे बड़ा कारण यह था कि जिन जगहों पर ये हुआ करता था वहां इन्हें हटाकर फैक्ट्रियां खुल गई थी। जिसके चलते यह काफी लंबे सेमय से किसी को दिखाई नही दिया था।

अब यह पौधा जंगल के अंदर फिर से दिखाई दिया है जिसे देख वैज्ञानिक तक हैरान है।