Health Benefit: मौसम में बदलाव आ चुका है। अब जल्द सर्दियां शुरू होने वाली है। ऐसे में हमारे शरीर में कई तरह के प्रॉब्लम्स शुरू हो जाएंगे। जैसे कि खांसी, जुखाम, सर्दी लगना बुखार आना आदि चीजे हमें फेस करना पड़ सकता है। इन सब चीजों का ध्यान रखते हुए हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं। जिसके सेवन से आप काफी फिट और हेल्दी रहेंगे। इसका सेवन आपको कमजोर नहीं होने देगा। साथ ही यह आपको काफी स्ट्रांग बनाएगा।

हम सभी जानते हैं कि मशरुम और ब्रोकली कितना ज्यादा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मशरुम और ब्रोकली में काफी हाय प्रोटीन फाइबर के गुण होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद हैं। तो आज हम आपको मशरुम और ब्रोकली से बने एक बेहतरीन टेस्टी सूप के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस की रेसिपी काफी सरल है। इसको आप घर पर आसानी से बनाकर रोजाना पी सकते हैं। यह आपके हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद रहेगा चलिए जानते है इसको बनाने की विधि।

मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की जरूरी सामग्री

ब्रकोली 1
मशरूम 1 कप
हल्का दरदरा पिसा हुआ एक टीस्पून जीरा
एक से दो टी स्पून चम्मच काली मिर्च पाउडर
क्रीम 2 टेबलस्पून
हरा धनिया 2 टेबलस्पून
एक चम्मच तेल
स्वाद अनुसार नमक

मशरूम ब्रोकली सूप बनाने की विधि

Step 1. मशरूम ब्रोकली सूप को बनाने के लिए आप से पहले अच्छी तरीके से धोकर साफ कर ले।

Step 2. अच्छी तरीके से साफ करने के बाद आप उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर रख दे।

Step 3. प्रेशर कुकर में एक चम्मच तेल डालकर उसे कम आच पर गर्म कर ले।

Step 3. उसके बाद तेल गर्म होने पर दरदरा पिसा जीरा और काली मिर्च पाउडर डालकर 30 सेकंड तक अच्छे से भून ले।

Step 4. फिर आप उसमें कटी हुई बारीक ब्रोकली को डालकर 1 मिनट तक के लिए पका लें।

Step 5. ब्रोकली के फ्राई होते ही अब आप इसमें कटे हुए बारीक मशरूम को भी डालकर 2 मिनट के लिए पका ले।

Step 6. फिर अब आप इसमें दो कप पानी डाल दें और 1 मिनट तक के लिए अच्छे से पका ले।

High Quality Content