नई दिल्ली: भारत में हर युवा की पहली पसंद बनी हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा सेल की जाने वाली बाइक है। इस बाइक को खरीदने की चाहत हर उम्र के लोग करते है। क्योंकि यह अपने मजबूत इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस के लिेए जानी जाती है। यदि आप भी इस बाइक को खरीदने के बारे में सोच रहे है। तो आपको काफी कम कीमत के साथ खरीदने का एक सुनहरा मौका मिल रहा है। जिसका फायदा उठाकर आप अपने सपने को साकार कर सकते है।
Hero Splendor की कीमत 
यदि आप हीरो स्प्लेंडर को शोरूम से लेते है तो यह आपको तकरीबन 75 हजार के करीब की मिलेगी। यदि आप एक मुश्त इतनी बड़ी राशि देने में असक्षम है तो इसके लिए आपके पास एक बेहतरन मौका है। यह बाइक सिर्फ ₹18000 में आपकी हो सकती है।
Hero Splendor फाइनेंस प्लान
भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर अपने चार अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ पेश की गई है। इसमें ड्रम ब्रेक वाले सेल्फ स्टार्ट वेरिएंट की कीमत ₹72000 से शुरू होती है। वहीं दूसरा मॉडल जिसमें i3s सेल्फ स्टार्ट होता है उसकी कीमत ₹74000 है। यदि आप इसके लेटेस्ट वर्जन को खरीदते हैं तो इसकी ऑन रोड कीमत ₹86,864 के करीब की होगी।
इतनी बड़ी रकम जो नही दे पा रहे है वे लोग इसे मात्र ₹18000 की डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए बैंक आपको ₹68864 का लोन देगी जिस पर 10% का ब्याज लगने वाला है। ₹18000 की डाउन पेमेंट देने के बाद आपको हर महीने 2222 रुपए की EMI 3 साल तक भरना होगा। इस तरह से इस बाइक को लेने से आप भारी बोझ से भी हट जाएगें। आपको एक समय पर बहुत ही कम पैसे खर्च करने पड़ते है।

Hero Splendor के फीचर्स
हीरो स्प्लेंडर में 97.2 सीसी का एयर कूल्ड इंजन से लैस है। यह इंजन i3s टेक्नोलॉजी पर अधारित है इसका इंजन 8000 आरपीएम पर 8 पीएस का पावर और 6000 आरपीएम पर 8 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। जिससे इसका माईलेज भी शानदार है।
दमदार इंजन के चलते इस बाइक से आपको 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा,और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इसके दोनों ही चक्कों में ड्रम ब्रेक का ऑप्शन मिलता है।