भारत में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता कंपनियां हैं। जिनके स्कूटर्स को काफी पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें की हालही में OLA ने अपनी S1x स्कूटर की पूरी रेंज को काफी सस्ता कर दिया है। OLA S1x स्कूटर में आपको क्या क्या फीचर्स दिए जाएंगे तथा इसमें आपको कितनी रेंज मिलेगी।
इस बारे में आपको यहां हम विस्तार से बता रहें हैं। आपको बता दें की Ola Electric ने एक कार्यकर्म का आयोजन किया है। जिसमें OLA S1x स्कूटर को काफी सस्ता कर दिया है। आइये अब हम आपको इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
कम कर दी हैं कीमत
आपको बता दें की ola इलेक्ट्रिक कंपनी की ओर से S1x स्कूटर की कीमत को कम कर दिया गया है। आपको जानकारी दे दें की S1x रेंज को 4 से 10 हजार रुपये कम कर दिया है। आपको बता दें की S1x स्कूटर की कीमत को कम होने के बाद में इसको आप मात्र 70 हजार रुपये में खरीद सकते हैं। इस कीमत पर आप इसके 2 kWh वेरिएंट को खरीद सकते हैं। इसके 3 kWh वेरिएंट की कीमत 85 हजार रुपये तथा 4 kWh वेरिएंट की कीमत 99 हजार रुपये तय की गई है।
कब तक होगी डिलीवरी
कंपनी की और से जानकारी दी गई है की उनके सभी स्कूटर्स को ऑनलाइन मोड के अलावा नजदीकी शोरूम पर जाकर बुक कराया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक एक्सपीरियंस सेंटर पर जाकर स्कूटर्स की कीमत तथा फीचर्स की जानकारियां ले सकते हैं। ओला की और से कहा गया है की उनके S1x स्कूटर को जिन भी ग्राहकों ने अभी तक बुक कराया है। उनको अगले हफ्ते से स्कूटर की डिलीवरी देनी शुरू कर दी जायेगी।
