नई दिल्ली: देश में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से हाहाकार मचा है। खाने पीने की हर वस्तुओं की कीमत आसमान छू रही है। दूसरी ओर रूस-यूक्रेन का युद्ध भी सरोई गैस की कीमतों में आग लगा रहा है। लेकिन गैस उपभओक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर आ रही है। सभी के लिए राहत देने वाली खबर यह है कि 1 जनवरी 2023 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घट गईं है। वैसे तो ऑयल कंपनियां हर महीने पेट्रोल डीज़ल और गैस की कीमतें संशोधित करती हैं, उसी के मद्देनज़र जो दाम कई हफ्तों से बढ़ रहे थे वो अब उतार की ओर है। 1 जनवरी 2023 से ऑयल कंपनियों ने एलपीजी गैस के नए दाम तय कर दिए हैं।

वैसे 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है, अब इसके लिए आपको 42 रुपये कम खर्च करने होंगे, दरअसल 1 जनवरी 2023 रविवार से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें 42 रुपये घट गईं हैं। अब यह जानना ज़रूरी है कि आपके शहर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की मौजूदा कीमत क्या होगी। और ये गैस सिलेंडर खरीदने पर आपको कितनी  बचत होगी। गैस सिलेंडर की कीमतों को जानने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

गैस सिलेंडर के दामों में हुई कमी, जाने आज का रेट?

एलपीजी गैस सिलेडर यूज़ करने वालों के लिए बतादें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां बीते 5 महीनों से 19 किलो के कामर्शियल गैस सिलेंडर में जो लगातार कीमत बढ़ रही थी वह अब नए साल में कम हुए दरों में मिलेगा। दरअसल केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा सरकार ने की है।

कैबिनेट बैठक के बाद सरकार ने घोषणा की है कि देश के हर राज्य एवं शहर में गैस सिलेंडर खरीदने के लिए लोगों को राहत दिया जाएगा। वैसे राहत की बात यह भी है कि जो गैस के दाम लगातार बढ़ रहे थे उसमें डोमेस्टिक सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में नया बजट आम आदमी को राहत देने वाला हो सकता है।

कामर्शियल गैस सिलेंडरों के आज का दाम

देश के सभी राज्यों और शहरों में गैस की कीमत निम्नलिखित हैं।

दिल्ली – 1769

मुंबई -1721

कोलकाता – 1870

चेन्नई – 1917

घरेलू गैस सिलेंडर के आज के दाम

दिल्ली – 1053

मुंबई – 1052.5

कोलकाता – 1079

चेन्नई – 1068.5