Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileHero ने पेश किया जबरदस्त ट्रिपल व्हील इलेक्ट्रिक स्कूटर, तस्वीरें देख दीवाने...

Hero ने पेश किया जबरदस्त ट्रिपल व्हील इलेक्ट्रिक स्कूटर, तस्वीरें देख दीवाने हुए लोग

भारत की बेहतरीन दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के वाहनों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। आपको बता दें की हालही में इस कंपनी ने अपने हीरो वर्ल्ड इवेंट के दौरान नई नई बाइकों को पेश करने के साथ ही एक से बढ़कर एक कांसेप्ट को लोगों के सामने प्रस्तुत किया। इसी दौरान हीरो मोटोकॉर्प देश की पहली क्लॉस चेंज करने वाली Hero Surge S30 को भी पेश किया। यह मात्र 3 मिनट में ही तिपहिया टैम्पू से चेंज होकर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बदल जाती है।

- Advertisement -

Hero Vida Sway को किया पेश

इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Vida Sway ट्राइक को पेश किया। यह मूल रूप से तीन पहियों वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। हीरो मोटोकॉर्प का यह स्कूटर असल में Hero Vida नामक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ही बेस्ड है। लोगों ने इसको काफी सराहा है और यह काफी पसंद किया जा रहा है। इस स्कूटर में आगे की और दो तथा पीछे की और सिर्फ एक ही पहिया लगा हुआ है।

मिलेंगे तीन पहिये

Hero Vida Sway नामक यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडिपेंडेंट सस्पेंशन से लैस है। इसको ग्लोबल मार्किट में अन्य ट्राइसिटी मॉडल्स से भिन्न माना जाता है। हालांकि इस स्कूटर का लुक तथा डिजाइन बिलकुल Hero Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर के जैसा ही है। इसके तीनों पहियों में अलग अलग सस्पेंशन तथा डिस्क ब्रेक लगें हैं। जो की आपके राइडिंग एक्सपीरियंस को अलग बनाते हैं।

- Advertisement -

तकनीकी जानकारी नहीं आई सामने

आपको बता दें की हीरो ने इस स्कूटर को बतौर कांसेप्ट ही पेश किया है। अतः अभी कंपनी ने इसकी तकनीकी डिटेल्स के बारे में जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें की जापान की कंपनी यामाहा ने भी पिछले साल फरवरी माह में तीन पहियों वाले Tricity रेंज के नए अवतार को पेश किया है। साल 2014 से यह मॉडल बाजार में है। इस स्कूटर के फ्रंट में 14 इंच का व्हील तथा पिछले हिस्से में 13 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular