Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileHero ने लांच की अपने स्पोर्ट्स एडिशन की Splendor बाइक, कीमत और...

Hero ने लांच की अपने स्पोर्ट्स एडिशन की Splendor बाइक, कीमत और फीचर्स जाने 

Hero Splendor Plus XTEC हीरो स्प्लेंडर की तरफ से लांच की गई इस शानदार बाइक में आपको बहुत सारे ऐसे फीचर्स देखने को मिलेंगे जिसे आप बहुत पसंद करने वाले हैं। हीरो की कंपनी पहली बार अपने स्पोर्ट्स एडिशन की बाइक को भारत में लॉन्च करने जा रही है। 

- Advertisement -

कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक मार्केट में इस मॉडल की केवल एक वेरिएंट मौजूद है। इस एक वेरिएंट में आपको चार अलग-अलग कलर के विकल्प दिए जायेंगे। आपको बता दे रंग के अनुसार कीमत में परिवर्तन नहीं किया जाएगा। आईए इसके फीचर्स और अन्य स्पेसिफिकेशंस को जानते हैं। 

Hero Splendor Plus XTEC Engine 

हीरो स्प्लेंडर की इस नई बाइक में आपको दमदार इंजन क्वालिटी दी जा रही है। सबसे पहले आपको बता दे कंपनी ने इस मॉडल में 97.2 cc का bs6 इंजन देने का दावा किया है। वही इस मॉडल में आपको 7.9 bhp की पावर और 8.05 Nm का पिक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता मिलने वाली है। वहीं अगर हम इस मॉडल के ईंधन के टैंक की क्षमता की बात करें तो आपको 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जा रहा है। इसी के साथ ही फुल स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और IBS ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी की सुविधा भी उपलब्ध है। 

- Advertisement -

Must Read

माइलेज भी है बेहतरीन 

अगर हम इस मॉडल के माइलेज की बात करें तो आपको बता दे इसमें आपको 65 किलोमीटर प्रति लीटर का अद्भुत माइलेज देखने को मिलने वाला है। इसी के साथ ही इस मॉडल के इंजन में आपको 49.5 mm का स्ट्रोक और 55 mm का बोर दिया जा रहा है। 

रंग के विकल्प भी है उपल्ब्ध 

अगर हम रंगों के विकल्प की बात करें तो आपको बता दें इस मॉडल में चार अलग-अलग रंग उपलब्ध है। पर्ल व्हाइट, स्पार्किंग बीटा ब्लू, कैनवास ब्लैक, और टोनाडो ग्रे के रंग आपके इस मॉडल में मिल जायेंगे। कंपनी ने जानकारियां साझा करते हुए बताया है कि रंग के अनुसार कीमत में परिवर्तन नहीं होगा। 

कीमत भी है लाजवाब Hero Splendor Plus XTEC

अब आईए आपको हीरो की इस मॉडल के कीमत के बारे में बताते हैं। इस मॉडल की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹ 72,900 है जिसमें चार रंग उपलब्ध है। इसके अलावा आपको बता दे इस बाइक का इंश्योरेंस आप मात्र ₹6000 में करवा सकते हैं। यह बाइक देखने में भी बहुत खूबसूरत और आकर्षक है। 

- Advertisement -
Ganesh Meena
Ganesh Meenahttps://www.tazahindisamachar.com/
डिजिटल दुनिया में 2008 से एंट्री हो गई थी, लेकिन कंटेंट में रूचि 2016 से लेने लगा। टेक्निकल एक्सपर्ट होने के साथ ही इससे जुड़े कंटेंट लिखना भी शुरू कर दिया। देश भर में सभी रिसर्च कर रहे युवाओं की सुविधा के लिए कुछ आर्टिकल हफ्ते में पब्लिश करता हूँ। SEO, SMO, डेवलपर, सर्वर और कंटेंट टीम के साथ का अनुभव काफी काम आ रहा है। सभी क्षेत्रों में काम करना बहुत ही अलग अनुभव है। डिजिटल से जुडी हर एक नई चीज को गहनता से दिमाग में उतारना ही खासियत है। मेरी जानकारी में आने वाली हर एक नई चीज को में अपने यूजर तक भी पहुंचाने की कोशिश करूँगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular