वर्तमान समय में देश के दो पहिया वाहन के मार्किट में स्पोर्टी लुक की बाइकों की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। इसको देखते हुए अब विभिन्न कंपनियां भी स्पोर्टी लुक की बाइकों को बाजार में उतारने लगी हैं। इसी क्रम में अब हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी New Hero Xtreame 160R 4V बाइक को बाजार में उतारा है। जिसका लुक युवाओं को दीवाना बना रहा है। इस बाइक में आपको कई बेहतरीन फीचर्स भी दिए जाते हैं। आइये अब आपको इस बाइक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

New Hero Xtreame 160R 4V का दमदार इंजन

इस बाइक में आपको काफी जबरदस्त इंजन दिया हुआ है। जानकारी दे दें कि इस बाइक में 163cc का 4 वॉल्व एयर-ऑयल कूल्ड BS6 (OBD-II+E20) कंप्लायंट इंजन को लगाया गया है। यह इंजन 8500 rpm पर 16.9 ps की अधिकतम पावर और 6500rpm पर 14.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है। इस इंजन को 5 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ में जोड़ा गया है।

New Hero Xtreame 160R 4V के सेफ्टी फीचर्स

इस बाइक में आपको काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ काफी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि इसमें रिमोट इमोबिलाइजेशन, जियो फेंस, एंटी थेफ्ट अलर्ट, SOS अलर्ट, ईंधन दक्षता सूचक जैसे फीचर्स आपको मिलते हैं। इसके अलावा इस बाइक में स्पीड अलर्ट, नैविगेशन, ओवर-स्पीडिंग और कॉल, SMS अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और फाइंड माई वीइकल जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।

New Hero Xtreame 160R 4V की कीमत

आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को 4 वेरिएंट में पेश किया है। इसके बेस मॉडल की कीमत 1लाख 27 हजार 300 रुपये रखी गई है। जब की इसके टॉप मॉडल की कीमत 1,36,500 रुपये है। ये एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमतें हैं। इसमें कई कलर ऑप्शन कंपनी ने दिए हैं। जिसमें से आप अपनी पसंद के रंग को चुन सकते हैं।