Honda ने लगातार अपने धांसू स्कूटर Activa को लगातार बेहतर बनाया है। वर्तमान समय में Honda Activa 6G मार्केट में धूम मचा रहा है। इसके आपको आरामदायक सीट, बेहतरीन परफार्मेस तथा जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। अब जल्दी आगे इसकी विरासत को Activa 7G बढ़ाएगा। इसमें आपको आधुनिक फीचर्स तथा आकर्षक लुक दिया जाएगा। आज हम आपको Activa 7G के बारे में ही जानकारी दे रहें हैं।

लुक तथा फीचर्स

सबसे पहले इसके लुक की बात करते हैं। इसमें हेडलाइट को रिडिजाइन करके LED DRLs के साथ बनाया जा सकता है। इसके अलावा इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को नया रूप दिया जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो बता दें की इसमें एक सेमि-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। जिसमें आपको एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी और ट्रिप कंप्यूटर की रीडिंग जैसी जनकारियाँ मिलेंगी।

इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का विकल्प भी दिया जा सकता है। जिससे राइडर अपने मोबाइल को पेयर करके कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक प्लेबैक कण्ट्रोल, या बेसिक नेविगेशन जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। इसके फ्रंट डिस्क ब्रेक को स्टैण्डर्ड बनाया जा सकता है। वहीं पुराने फीचर्स जैसे टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और कबि-ब्रैकिंग सिस्टम को बरक़रार रखा जा सकता है।

इंजन तथा परफॉर्मेंस

आपको बता दें की इस स्कूटर में आपको 110cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन ही मिलेगा, जो की पहले वाले स्कूटर में है। लेकिन इसके फ्यूल एफिशिएंसी और BS-VI फेज 2 रेगुलेशन के एमिशन स्टैण्डर्ड को और भी बेहतर किया जा सकता है। इसकी पावर 8 bhp के आसपास ही रहेगी। इसके इंजन को कन्टिन्यूसली वेरिएबल ट्रांसमिशन के साथ में जोड़ा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड 80-90 kmph तक सीमित रहेगी।

जान लें कीमत

हौंडा Activa को हमेशा ही एक बेहतरीन स्कूटर के तौर पर देखा जाता है। इसके Activa 7G को भी इसी राह पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है हालाकि इसके दाम Activa 6G से कुछ बढे हुए हो सकते हैं। इसमें कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। जानकार लोगों के मुताबिक इसके बेस वेरिएंट की कीमत 95,000 से 1,19,000 रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है और यदि अधिक फीचर्स वाले वेरिएंट होंगे तो उनके दाम और ज्यादा हो सकते हैं।