नई दिल्ली। भारत के आटोमोबाइल बाजार में कई बड़ी कपंनियो के बीच अब Jeep भी Auto सेक्टर में धमाल मचाने आ गई है। जीप की ओर पेश की जाने वाली नई SUV अब इलेक्ट्रिक अवतार के साथ पेश की जा रही है। यह कंपनी की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिसे यूरोप में डिजाइन किया गया है। इसका अवतार साल 2022 में पेरिस ऑटो शो में देखा गया था।

इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजाइन जीप की अन्य एसयूवी की तरह ही है। इसके लिक में की बदलाव नही किया गया है। जिससे इसका लुक काफी धांसू दिखता है।

Jeep Avenger EV के  फीचर्स

इस एसयूवी के अंदर की ओर डैशबोर्ड को ब्लैक कलर के साथ मैच किया गया है। इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है, इसके साथ ही इसमें वायरलैस एंड्राइड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे सिस्टम लगे हुए है, ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल सीट्स, मल्टी कलर्ड एंबिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, लेवल-2 जैसी कई फीचर्स हैं।

 धाकड़ SUV की शानदार रेंज

इस एसयूवी में 54KWh की क्षमता वाली शक्तिशाली बैटरी दी गई है। जिसमें 154 बीएचपी के साथ 260 न्यूटन मीटर का टॉर्क होता है। यह मात्र 24 मिनट में 20 से 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। इसकी ड्राइविंग रेंज 400 किलोमीटर तक होती है।