शोपिंग करना सबको बहुत पसंद होता हैं। ऐसे में लोगो ये सोचते हैं। उनके पास कोई ऐसा बेहतर विकल्प हो जहां से वो बहुत सारे टेरेंडिंग और स्टाइलिश कपड़ों की खरीदारी कम दामों में खरीद कर घर ला सके। यदि आपके दिमाग में भी ऐसे ख्याल आ रहे हैं। तो बिना देर किए हमारे बताए गय इस खबर पर डाले एक नजर और करें मनचाहा शॉपिंग यहां। आज हम आपको कुछ ऐसे दिल्ली के मार्केटों के बारे में बताने वाले हैं। जहा आप कम पैसे में ज्यादा खरीदारी कर पाएंगे।

शांति महोल्ला, सीलमपुर

पूर्वी दिल्ली की ये जगह ज्यादा फेमस नहीं हैं। लेकिन यहां आपको सभी तरह के चीज आसानी से मिल जाएंगे। वो भी सही दामों में आप यहां से कुछ भी खरीदकर ले जा सकते हैं। हालांकि ये जगह ज्यादा फेमस नहीं हैं। लेकिन यहां सभी तरह के कपड़ो और डेकोर के समान खरीदने के बहुत अलग अलग ऑप्शंस मिल जायेंगे।

तिलक नगर

दिल्ली के पश्चिम साइड में तिलक नगर मार्केट मौजूद हैं। जहा से आप काफी सारी महंगी स्टाइलिश लहंगे या अन्य कोई कपड़े कम दामों में आसानी से मिल जाएंगी। इस मार्केट में आप हर कीमत का अमन खरीद सकते हैं।

चांदनी चौक

चांदनी चौक को कई गलियों में बांटा गया है, प्रत्येक की अपनी विशेषता है। उदाहरण के लिए, किनारी बाज़ार अपनी शादी की खरीदारी के लिए जाना जाता है, जबकि दरीबा कलां अपनी आभूषण की दुकानों के लिए प्रसिद्ध है। बाजार कई ऐतिहासिक इमारतों का भी घर है, जैसे कि लाल किला, जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन। बाजार कपड़ों, आभूषणों, मसालों, किताबों, इलेक्ट्रॉनिक्स, और बहुत कुछ सहित उत्पादों की एक विस्तृत विविधता प्रदान करता है। बाजार कई प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड स्टॉल और रेस्तरां का भी घर है। जो चाट, कबाब और पराठे जैसे पारंपरिक भारतीय व्यंजन परोसते हैं। चांदनी चौक में आपको सभी तरह के आभूषण आसानी से मिल जायेंगे। यहां पर आप मोल भाव करके भी चीज खरीद सकते हैं। यहां पर आपको सब चीज कम दामों में आसानी से मिल जाएंगे

सरोजनी नगर मार्केट

यहां पर आपको सब तरह के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। सरोजनी नगर मार्केट अपने मोल भाव के लिए काफी जाना जाता हैं। यहां पर सभी फैशन के लेटेस्ट कलेक्शन आसानी से मिल जाएंगे। यह फैशन के कपड़ों और सामानों की विस्तृत श्रृंखला के लिए जाना जाता है। जिसमें डिजाइनर और गैर-डिज़ाइनर वस्त्र, जूते, बैग और आभूषण सस्ती कीमतों पर शामिल हैं। बाजार विभिन्न प्रकार के घरेलू सजावट के सामान, हस्तशिल्प और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी प्रदान करता है।