भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) आज किसी के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में अपने दम पर अपनी पहचान बना रखी है। उनके फैन फॉलोइंग का अंदाजा फिल्म और गानों के सुपरहिट होने से ही लगाया जा सकता है। उनका कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब रहता है। ऐसे तो खेसारी ने अपनी जिंदगी में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने नाम का तिरंगा लहराया है।

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ बहुत सी हिट फिल्में दी हैं। जिन के गाने आज भी इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक एल्बम सॉन्ग रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर है खूब बवाल मचाए हुए हैं। इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस वीनू नजर आ रही है। वेनु ने अपनी अदाओं से सबको काफी इंप्रेस किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं। खेसारी लाल यादव और वीनू ने एक दूसरे के साथ जमकर खूब रोमांस किया है। इसके साथ ही दोनों के डांस ने गाने की शोभा बढ़ा दी है। अपने लटके-झटके से वेणु ने सभी के दिलों को जीता हैं।

#Video - बलमा के बुद्धि - #Khesari Lal Yadav - Balma Ke Budhi - New Bhojpuri Song 2022

खेसारी लाल यादव का नया गाना “बालमा के बुद्धि”(Balma Ke Budhi) रिलीज होते ही 696,761 व्यूज पार कर लिए हैं। इस गाने को 1.1 मिलियन सब्सक्राइब वाले पीआरए यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया हैं। इस गाने का वीडियो बहुत ही मज़ेदार हैं। वीडियो में उनकी अदाएं और खूबसूरती ने सबके होश उड़ा रखें हैं। यहां देखें ये मजेदार वायरल वीडियो।