Wednesday, January 7, 2026
HomeAutomobileकिंग कोबरा और इंडियन कोबरा में कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक, क्या...

किंग कोबरा और इंडियन कोबरा में कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक, क्या होगा यदि दोनों एक दूसरे को काट लें

आजकल सोशल मीडिया पर सांपो को लेकर दी हुई ख़बरें काफी ज्यादा वायरल हो रहीं हैं। लोग सांपो के बारे में अलग अलग तथ्य जानना चाहते हैं। इस प्रकार की ख़बरों में आपको सांपो की कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। जिनमें से कुछ इंडियन कोबरा की होती है तो कुछ किंग कोबरा की भी होती हैं। अतः लोग ऐसे में यह जानना चाहते हैं कि इन दोनों में से कौन ज्यादा खतरनाक होता है। आज हम आपको इसी के बारे में बता रहें हैं।

- Advertisement -

किंग कोबरा तथा इंडियन कोबरा में फर्क

आपको सबसे पहले बता दें कि आकार के मामले में किंग कोबरा सांप इंडियन कोबरा से ज्यादा बड़ा होता है। वहीं इसका वजन 7 से 8 किलो के बीच होता है। इसकी लंबाई 19 फिट तक हो सकती है। दूसरी और इंडियन कोबरा का वजन 3 किलो तक होता है तथा इसकी लंबाई 7 फिट तक हो सकती है। किंग कोबरा सांप हल्के भूरे रंग के होते हैं तथा इनके शरीर पर पतली पीली रेखाएं होती हैं और इनका सर काले रंग का होता है।

किंग कोबरा के सर के पीछे हुड का एक चिंह होता है। इनका जहर 11 लोगों को मौत की नींद सुला सकता है। वहीं इंडियन कोबरा करीब 10 लोगों को मार सकता है और यह प्रतिवर्ष 15 हजार लोगों की मौत का कारण बनता है। यह रेगिस्तान तथा ऊंचाई वाले स्थानों को छोड़कर खेतों तथा जंगलों में आसानी से मिल जाता है। किंग कोबरा के दांत 0.5 इंच के होते हैं वहीं इंडियन कोबरा के दांत 0.3 इंच के होते हैं।

- Advertisement -

यह होगा आपसी लड़ाई का परिणाम

कुछ लोग जानना चाहते हैं कि किंग कोबरा तथा इंडियन कोबरा की आपसी लड़ाई का परिणाम क्या होगा। आपको बता दें कि यदि इन दोनों में आपसी लड़ाई होती है तो इस लड़ाई में किंग कोबरा के जीतने के चांस ज्यादा होंगे। इसका कारण किंग कोबरा के बड़े दांत तथा ज्यादा शक्तिशाली होना है। किंग कोबरा का वैज्ञानिक नाम नाजा नाजा होता है। यदि लड़ाई के दौरान ये दोनों सांप एक दूसरे को काट लेते हैं तो दोनों की मौत हो जायेगी। किंग कोबरा भले ही कुछ देर जीवित रहे लेकिन उसकी मौत होना तय है।

- Advertisement -
Anjali Kumari
Anjali Kumarihttps://www.tazahindisamachar.com/
12वीं पास करने के बाद से ही एक अलग पहचान बनाने जूनून सवार हुआ। इसके बाद जर्नलिज्म की राह चुनना ही बेहतर विकल्प लगा। जर्नलिज्म की पढ़ाई Isomes से करने के बाद News24 से इंटर्न किया। 2022 में एक अन्य डिजिटल प्लेटफार्म पर काम का अनुभव मुझे tazahindisamachar.com पर ले आया। यहां मैं सभी बीट पर पाठकों को ध्यान में रखते हुए स्टोरी कवर कर रही हूँ। मेरा हमेशा से प्रयास रहा है कि में लेटेस्ट अपडेट और रिसर्च स्टोरी अपने पाठकों तक पहुंचाऊं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular