महिन्द्रा की Thar और Bolaro दो ऐसी एसयूवी है जिन्हें सबसे ज्यादा मॉडिफाई किया जाता है। इन दोनों ही गाड़ियों को मॉडिफाई कर महंगी विदेशी एसयूवीज का लुक दिया जाता है। इन दोनों ही गाड़ियों की बढ़िया कैपेसिटी और इनकी दमदार परफॉर्मेंस इन्हें कार लवर्स की पहली पसंद बनाती है। आज की इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी ही महिन्द्रा बोलेरो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मॉडिफाई कर Jeep Wrangler जैसा लुक दिया गया है।

Mahindra Bolero को किस तरह Jeep Wrangler में बदला गया है, इसका पूरा वीडियो Infoarun Vlogs ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। कार को मॉडिफाई करने का काम Green Army Motorsports ने किया है। बोलेरो को रैंगलर का लुक देने के लिए कार के फ्रंट को पूरी तरह से बदल दिया गया है। इसके चारों ओर डुअल फंक्शन एलईडी डीआरएल के साथ गोल आफ्टरमार्केट एलईडी हेडलैंप के साथ एक विशाल Jeep जैसी फ्रंट ग्रिल जोड़ी गई है। इस एसयूवी में एंग्री बर्ड स्टाइल फ्रंट ग्रिल है और साथ ही इंटीग्रेटेड LED फॉग लैंप्स के साथ ऑफ-रोड बंपर लगाया गया है।

कार के बोनट को भी मॉडिफाई कर उसे मस्कुलर लुक देने के लिए एक बड़ा स्कूप जोड़ा गया है। साइड में Jeep Wrangler का स्टीकर लगाया गया है। कार के पहिए और दरवाजों के हैंडल भी बदले गए हैं, इसके अलावा रुफ माउंटेड मार्कर लाइट्स भी लगाई गई हैं।

बोलेरो को पूरी तरह से Wrangler जैसा लुक देने के लिए बैक लुक भी बदला गया है। स्टॉक टेल लैंप्स की जगह एलईडी यूनिट्स का प्रयोग किया गया है। कार का इंटीरियर भी बदल दिया गया है। बोलेरो का इंटीरियर पूरी तरह से चेंज कर इसे 5-सीटर बना दिया गया है। सीटों पर ब्राउन और ब्लैक कलर लैदर फीनिश दिया गया है। रियर पैसेंजर के लिए इलेक्ट्रिक सनरूफ का प्रयोग किया गया है। कार की ऑडियो क्वालिटी सुधारने के लिए इसमें स्पीकर सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। इस पूरी मोडिफिकेशन पर लगभग 10 से 12 लाख रुपए का खर्चा आया है। वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।