नई दिल्ली। भारत में शहरी क्षेत्र के लोग हो या फिर ग्रमीण यदि दमदार कार लेने के बात आती है ये लोग महिंद्रा की कारों को लेना ही पसंद करते है क्योकि महिंद्रा की कारें अपनी मजबूती के चलते हर मोड़ पर दौड़ने पर तैयार रहती है। यह इतनी मजबूत कार होती है ऊबड़खाबड़ रास्तों के अलावा पथरीली जगहों पर भी यह असानी के साथ दौड़ती है। इसकी खासियतों को देखते हुए लोग महिन्द्रा की इस दमदार एसयूवी को खरीदना पसंद करते हैं। आज हम आपको Mahindra की एसयूवी की ऐसी खासियतों के बारे में बता रहे है जिसके चलते इसे बॉलीवुड से लेकर नेताओं तक के बीच काफी पसंद किया जाता है।

Mahindra Bolero New मॉडल
Mahindra की जिस एसयूवी के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम Mahindra Bolero है। कंपनी इस एसयूवी को नए अपडेट वर्जन के साथ फिर से बाजार में उतारने को तैयार है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस नई एसयूवी में इसके लुक से लेकर इंजन तक में काफी बदलाव किए है। ऐसे में अब कंपनी बाजार में इसके नए मॉडल को पेश करने जा रही है। इस नई एसयूवी में आपको दमदार इंजन के साथ ही कई आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेगें। इस एसयूवी में कंपनी ने पहले से ज्यादा केबिन स्पेस भी दिया है।

New Mahindra Bolero Killer Look 

New Mahindra Bolero के लुक और डिज़ाइन की बात करे तो Mahindra Bolero में कंपनी ने इसमें रूफ रेल, एलईडी डे टाइम रनिंग लाइट्स, फॉग लैंस और डीप सिल्वर शेड जैसे फीचर्स दिए है। इसके अलावा Mahindra Bolero में किलर लुक देखने को मिलेगा।

New Mahindra Bolero features

इसमें अगर फीचर्स की बात करे तो Mahindra Bolero में USB कनेक्टिविटी के साथ , Bluetooth म्यूजिक सिस्टम, मैनुअल एयर कंडिशनर, कीलेस एंट्री, ABS के साथ EBD, पावर स्टीयरिंग और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए है।

New Mahindra Bolero Powerfull Engine
New Mahindra Bolero में 1.5-लीटर का तीन-सिलेंडर एमहॉक 75 डीजल इंजन ऑफर कर सकती है। जोकि 75 एचपी की अधिकतम पावर के साथ ही 210 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है।  Mahindra Bolero के इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।