Mahindra कंपनी की गाड़ियों को हमारे देश में काफी पसंद किया जाता है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अब महिंद्रा की गाड़ियां बाजार में पेश कर रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब कंपनी ने अपनी Mahindra XUV400 SUV की डिलीवरी को शुरू कर दिया है।

आपको बता दें कि महिंद्रा ने अपनी इस कार को 2022 में बाजार में पेश किया था। इस गाड़ी को सितंबर 2022 में बाजार में पेश किया गया था तथा जनवरी 2023 में कंपनी ने इस गाड़ी की सेलिंग प्रारंभ कर दी थी और अब इसकी डिलीवरी को शुरू कर दिया गया है।

Mahindra XUV400 EV को किया लांच

आपको बता दें कि इस गाड़ी के लिए कंपनी ने 26 जनवरी 2023 में बुकिंग शुरू कर दी थी। अब तक कंपनी को इसकी 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। इस गाड़ी पर अब सितंबर 2023 तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक SUV के टॉप स्पेक ईएल वेरियंट की बिक्री सबसे पहले शुरू की गई है। दिवाली तक इसके एंट्री लेवल ईसी वेरियंट की बिक्री शुरू की जायेगी।

Mahindra XUV400 EV की रेंज तथा बैटरी पैक

Mahindra XUV400 EV में आपको दो बैटरी पैक दिए जाते हैं। जिनमें से एक 34.5KW का है तथा दूसरा 39.4KW का है। इसमें 150बीएचपी की पावर वाला दमदार मोटर लगाया हुआ है।

जो की 310 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसकी रेंज की बात करें तो दोनों बैटरी को पूरी तरह से चार्ज करने के बाद में आप इस गाड़ी को 456KM तक चला सकते हैं। इसमें आपको 150 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड भी मिलती है।

Mahindra XUV400 EV की कीमत

आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी इस गाड़ी को 15.99 लाख रुपये की कीमत में बाजार में उतारा है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये है। कंपनी इस गाड़ी की बैटरी पर 3 साल तक की अनलिमिटेड किमी की वारंटी प्रदान करती है। इसके अलावा 8 साल तक 1,60,000 किमी एक्सटेंडेड वारंटी भी कंपनी आपको देती है।