Mahindra Bolero: कार और बाइक में जितना भी पैसा लगाओ उतना ही कम लगता है। महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा थार में बहुत ज्यादा मॉडिफिकेशन हो रहे हैं। बदलावों के साथ गाड़ियां बेहतरीन लुक लेकर सड़कों पर दौड़ रही है। मॉडिफाई कार का जमाना तो है, लेकिन पुलिस के चालान से बच पाना मुश्किल है। देखा जाए तो पुलिस कुछ चीजें बदलने तक का ही चालान करती है। मानकों के मुताबिक़ कार में बदलाव किये जाने पर पुलिस चालान नहीं करती। महिंद्रा बोलेरो का ये मॉडिफाई अवतार लोगों को काफी अच्छा लग रहा है।

इंडिया की हर एक सड़क के मुताबिक बनी बोलेरो की दुनिया दीवानी है। इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है कि लोग इसे चोरी करने से भी नहीं चूकते। महिंद्रा बोलेरो सबसे ज्यादा चोरी की जाने वाली कार है। बोलेरो का मेंटिनेंस बेहद कम है। बोलेरो को व्यावसायिक और पर्सनल काम में भी लिया जा सकता है। बोलेरो से लोग अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। बोलेरो को आप टूटे फूटे रास्तों में भी आसानी से चला सकते हैं। न्यू वेरिएंट में तो हद से ज्यादा फीचर्स डाल दिए हैं।

देश की सड़को में सफलता के झंडे गाड़ने वाली Mahindra कंपनी के 4 व्हीलर पब्लिक व्हीकल हमेशा से डिमांड में रहे हैं। लेकिन महेंद्रा की Bolero का नया मॉडल लोगों को खूब भा रहा है। Bolero ऐसी कार है जो कम से कम फीचर्स होने के बाद भी देश के पॉपुलर SUV कारों को पटखनी देने में सफल रही है। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी महेंद्रा जिसकी सभी गाड़ियां हमेंशा डिमांड में रहती हैं। महिद्रा कंपनी की खासियत यह है इस कंपनी की कारें शहर से लेकर गांवों तक हर सड़क पर दौड़ने में सक्षम हैं।

Mahindra New Bolero Features

महिंद्रा कंपनी की नई बोलेरो में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं ये बदलाव बोलेरो को और यूज़फुल बनाने वाले हैं। नई बोलेरो में कंपनी ने ईको मोड दिया है, इसके अलावा नई बोलेरो में पावर एसी और 12 वोल्ट की चार्जिंग सुविधा दी गई है। न्यू बोलेरो में कंपनी ने इंजन स्टार्ट-स्टॉप की सुविधा (माइक्रो-हाइब्रिड) और पावर विंडो दिया है। कंपनी ने बोलेरो की ड्राविंग को और स्मूथ बनाने के लिए ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम को एड किया है।

New Mahindra Bolero का इंजन और कलर कॉम्बिनेशन

Mahindra की नई Bolero में कंपनी ने 1493 सीसी का डीजल इंजन दिया है। नई बोलेरो में मैनुअल गेयर दिए गए हैं। यदि बोलेरो के माइलेज की बात करें, तो नई बोलेरो 17.29 kmpl का एवरेज देती है। और इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm का है। महेंद्रा की नई बोलेरो में कंपनी ने 3 सिलेंडर इंजन दिया है और यह कार 7 सीटर पासिंग है। महिंद्रा बोलेरो नियो यदि आप खरीदना चाहें तो ये आपको 9.48 लाख रुपये में मिलेगी। वैसे महिद्रा कंपनी ने नई वोलेरो को दो रेंज में रखा है। सबसे सस्ता मॉडल है Mahindra Bolero Noo N4 । जबकि इसी का सबसे महंगा वैरिएंट है Mahindra Bolero Neo N10 सबसे मंहगे मॉडल की कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। यदि इनके कलर की बात करें तो ये सभी कारें डायमंड व्हाइट, रॉकी बेज, हाईवे रेड, नेपोली ब्लैक और मैजेस्टिक सिल्वर कलर में उपलब्ध है।