Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileF77 Space Edition लॉन्च, मिलेगी सस्ते में 307 किमी की रेंज

F77 Space Edition लॉन्च, मिलेगी सस्ते में 307 किमी की रेंज

मिशन चंद्रयान-3 लगातार आगे बढ़ रहा है। यदि सभी कुछ सही रहा तो चंद्रयान-3 जल्दी ही चंद्रमा की सतह पर ऊपर कर एक नया इतिहास रचेगा। इसी ऐतिहासिक उड़ान का जश्न मनाने के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्ट-अप अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव (Ultraviolette Automotive) ने अपनी मशहूर इलेक्ट्रिक बाइक के स्पेस एडिशन को लांच किया है। इस बाइक को एयरोस्पेस ग्रेड मटेरियल से तैयार किया गया है। आइये बताते हैं की इसमें क्या कुछ ख़ास है।

- Advertisement -

F77 Space Edition की ख़ास बातें

आपको बता दें कि कंपनी ने इस बाइक को स्पेस एडिशन नाम दिया है और यह चंद्रयान-3 को कंपनी की और से एक ट्रिब्यूट है। यह बात अलग है कि चंद्रयान-3 सफल होता है अथवा नहीं लेकिन देश के वैज्ञानिकों खासकर इसरो के वैज्ञानिकों तथा उनकी अथक मेहनत को देखते हुए कंपनी ने उन के सम्मान में अपनी बाइक के इस इलेक्ट्रिक एडिशन को लांच किया है। कंपनी का कहना है कि इस बाइक की सिर्फ 10 युनिट ही निकाली जायेगी। इस बाइक की कीमत 5.60 लाख रुपये होगी। इस बाइक की बुकिंग आज यानी 22 अगस्त से कंपनी ने शुरू कर दी है।

F77 स्पेस एडिशन की पावर और परफॉर्मेंस

कपनी का दावा है कि इसका मोटर 40.5 bhp की पॉवर तथा 100 का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। कंपनी ने इस बाइक में 10.3 kWh की पॉवर क्षमता का बैटरी पैक लगाया है। जो की सिंगल चार्ज में 307 किमी की रेज प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 152 किमी प्रति घंटा है तथा यह 2.9 सेकेंड में 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ लेती है।

- Advertisement -

बाइक एक संबंध में कंपनी का कहना है की इसमें एयरोस्पेस ग्रेड एल्युमीनियम का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि इसका इस्तेमाल विमानों में भी किया जाता है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें रेगुलर पेंट के स्थान पर एयरोस्पेस ग्रेड पेंट का इस्तेमाल किया है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular