Tuesday, December 30, 2025
HomeAutomobileकिफायती दाम और दमदार फीचर्स से लैस ये स्कूटर्स हैं महिलाओं के...

किफायती दाम और दमदार फीचर्स से लैस ये स्कूटर्स हैं महिलाओं के लिए बेस्ट, जान लें पूरी डिटेल

आज के समय में लोग स्कूटर्स को काफी पसंद कर रहें हैं। बाइक वजन में हल्के तथा बेहतरीन फीचर्स के चलते आज बाजार में स्कूटर्स की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। दूसरी और महिलाएं भी अब स्कूटर्स पर काफी यात्रा करने लगी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे स्कूटर्स के बारे में यहां बता रहें हैं। जो महिलाओं के लिए बेहद मुफीद हैं। आइये जानते हैं इन स्कूटर्स के बारे में।

- Advertisement -

Yahama Fascino

इसकी कीमत 79100 रुपये है। यह स्कूटर महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें बहुत से अच्छे फीचर्स आपको दिए जाते हैं। इसमें आपको 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाता है तथा इसका वजन भी महज 99 किलो है।

Honda Dio

यह स्कूटर भी अपने सेगमेंट का अच्छा स्कूटर है। इसमें आपको हौंडा एक्टिवा वाला इंजन ही दिया जाता है। हालाकि इसकी कीमत उससे कम है। बता दें इसके दाम 70211 रुपये हैं। इसमें 109.51 सीसी का इंजन कंपनी ने दिया हुआ है। इसका वजन 103 से 105 किग्रा के बीच है।

- Advertisement -

TVS Zest

यह स्कूटर भी महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। इसके दो वेरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी कीमत 73831 रुपये है। इसका वजन मात्र 103 किग्रा है। इसमें कंपनी ने 109 सीसी का दमदार इंजन दिया है। इसमें आपको 4.9 लीटर का फ्यूल इंजन प्रदान किया है।

Hero Pleasure Plus

महिलाओं के लिए यह एक बेहतरीन स्कूटर है। इसमें आपको आकर्षक लुक तथा दमदार इंजन मिलता है। इसकी कीमत 70338 रुपये है। इसमें कंपनी ने 110 सीसी के इंजन को दिया है। इसका वजन 106 किग्रा है तथा इसमें 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक आपको दिया जाता है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular