MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट दल के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को छोटे बच्चों से लेकर के बड़े तक हर कोई पसंद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ एक अच्छे क्रिकेट प्लेयर है। बल्कि उनका व्यवहार भी काफी अच्छा है इस वजह से वह काफी ज्यादा चर्चे में रहते हैं।

MS Dhoni Security Guard Video

महेंद्र सिंह धोनी को हर कोई पसंद करते हैं। और उनका कोई ना कोई वीडियो आए दिन वायरल होता ही रहता है। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिस वीडियो में महेंद्र सिंह अपने घर के सिक्योरिटी गार्ड के साथ दिखाई दे रहे हैं।

एम एस धोनी का जो वीडियो वायरल हुआ है। उसमें देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने घर के सिक्योरिटी गार्ड को बाइक से गेट तक छोड़ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के इस वायरल वीडियो को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर जमकर लाइक कर रहे हैं।

कुछ सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो महेंद्र सिंह धोनी के फार्म हाउस का है। जो की खाफी पुराना वीडियो है। अगर इस वायरल वीडियो के बारे में बात करें तो इस वीडियो को एमएस धोनी के ही किसी फैन द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है जिस पर हजारों लाइक्स आ रहे हैं।