नई दिल्ली। इन दिनों मार्केट में अपडेट वर्जन के वाहनों को तेजी के साथ कपंनियां लॉच कर रही है। जिसमें रॉयल एनफील्ड का नाम सबसे पहले आता है जो 80 के दशक की रॉयल एनफील्ड  नए अपडेट वर्जन के साथ पेश करने जा रही है। इसके बीच दूसरा नाम अब यामाहा का भी जुड़ रहा है जो अपनी सबसे पुरानी पॉपुलर बाइक्स को नए अवतार के साथ भारत में पेश करने वाली हैं। यदि आप भी यामहा की इस बाइक को खरीदने की सोच रहे है तो जान लें Yamaha RD350 में मिलने वाले इंजन और फीचर्स के बारे में..

Yamaha RD350 Launch

Yamaha कंपनी ने हाल ही में जापान में RZ350 और RZ250 के दो वेरियंट के लिए ट्रेडमार्क दायर किया है। संभावना यह जताई जा रही है कि Yamaha RZ350 और RZ250 जल्द ही भारत में पेश की जा सकती है। आपको बता दे की RD350 भारत में 80 और 90 के दशक की सबसे पॉपुलर बाइक्स में से एक मानी जाती थी। लोग इसके पावरफुल परफॉर्मेंस को देखकर ही से खरीदना पसंद करते थे।

Yamaha RD350 का दमदार इंजन

नए अवतार के साथ पेश की जाने वाली Yamaha RD350 बाइक के इंजन की बात करें तो इसमें पुराना ही 347cc का एयर कूल्ड इंजन लगा था। यह इंजन अधिकतम 39 bhp का पावर जनरेट करता था इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया था। नए अवतार में इसे फोर-स्ट्रोक इंजन मिलने की संभावना है।

Yamaha RD350 के स्टेंडर्ड फीचर्स

Yamaha RD350 बाइक के फीचर्स की बात करे तो इसमें आपको Bluetooth कनेक्टिविटी, Digital इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-चैनल एबीएस, डीआरएल के साथ LED हेडलैंप, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते है।

Yamaha RD350 इन गाड़ियों से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में जब Yamaha RD350 बाइक आती है तो इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड 350cc, हौंडा H’ness CB350, जावा/Yezdi जैसी शानदार गाड़ियो से होगा।