नई दिल्ली: देश से लेकर विदेश तक की सड़को में अपनी मजबूती का झंडा गाड़ने वाली Mahindra कंपनी के वाहनों की डिमांड हमेशा से रही हैं। जिसमें महेंद्रा की Bolero लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लोगों की बढ़ती पसंद को देखते हुए महिन्द्रा का नया मॉडल लोगों के बीच पेश कर दिया गया है जो हर किसी को खूब भा रहा है। Bolero ऐसी कार है जो शहर से लेकर गांवों तक की हर सड़कों पर चलने के लिए खरी उतरी है। यदि आप भी इस नई मॉडल की Bolero को खरीदने के बारे में सोच रहे है तो जान लें सके फीचर्स के बारे में..

Mahindra New Bolero Features

महिंद्रा कंपनी की नई बोलेरो में कंपनी ने कई दमदार फीचर्स दिए है। जिसमें इसमें पावर एसी के साथ 12 वोल्ट की चार्जिंग सुविधा दी गई है। नई बोलेरो में कंपनी ने इंजन स्टार्ट-स्टॉप की सुविधा (माइक्रो-हाइब्रिड) और पावर विंडो दिया है। कंपनी ने बोलेरो की ड्राविंग को और अधिक स्मूथ बनाने रखने के लिए ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम को जोड़ा है।

New Mahindra Bolero का इंजन

Mahindra की नई Boleroके इंजन के बारे में बात करें तो कंपनी ने 1493 सीसी का डीजल इंजन दिया है। जो 17.29 kmpl का एवरेज देती है। और इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm का है। महेंद्रा की नई बोलेरो में कंपनी ने 3 सिलेंडर इंजन दिया है यह 7 सीटर कार है।

New Mahindra Bolero की कीमत

New Mahindra Bolero की कीमत के बारे में बात करें तो इसकी शोरूम कीमत 9.48 लाख रुपये के करीब की रखी गई है। Mahindra Bolero Neo N10 सबसे मंहगे मॉडल की कीमत 11.99 लाख रुपये रखी गई है। यह 5 कलर ऑप्शन के साथ पेश की गई है जिसमें डायमंड व्हाइट, रॉकी बेज, हाईवे रेड, नेपोली ब्लैक और मैजेस्टिक सिल्वर कलर उपलब्ध है।