Wednesday, December 31, 2025
HomeAutomobileजल्दी ही एंट्री करने वाली है Ola Electric car, डीलक्स फीचर्स जीत...

जल्दी ही एंट्री करने वाली है Ola Electric car, डीलक्स फीचर्स जीत लेंगे आपका दिल, जान लें डिटेल्स

टू व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहनों में OLA को भारत में सबसे बेहतरीन माना जाता है। अब यह कंपनी अपनी Electric car को बाजार में पेश करने की तयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओला की पेटेंट तस्वीर लीक हो गई है। इसके अलावा इसकी कर के डिजाइन तथा लुक की जानकारी भी लीक हो गई हैं। आज हम आपको इसी Ola Electric car के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहें हैं।

- Advertisement -

ऐसा है Ola Electric car का लुक

Ola Electric car की तस्वीरों को देखने से इ सा लगता है कि यह अभी कॉन्सेप्ट स्टेज में ही है। तस्वीरों में दिखाई पड़ रहा है कि मॉडल प्रोडक्शन रेडी मॉडल नहीं है। हालही ओला ने अपनी इस कार का एक टीजर वीडियो उस समय जारी किया था जब उसने इस कार की घोषणा की थी। इसमें लाल रेखाओं वाली तथा OLA बैज कार पर दिख रहें थे। हालही अब जो तस्वीरें सामने आई हैं वे टीजर में दिख रहीं कार से अलग हैं।

OLA इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स

OLA इलेक्ट्रिक कार के जो फीचर्स सामने आये हैं। उन्हें देखने से पता लगता है की यह कार टेस्ला मॉडल 3 और मॉडल एस से मिलती जुलती है। यह जान लें की यह पारम्परिक सेडान सिल्हूट है। इसके रियर में कूपे जैसी रूफलाइन हैं। इसके बॉडी पैनल में किया गया सुधार भी साफ़ देखा जा सकता है।

- Advertisement -

OLA इलेक्ट्रिक कार में क्या है ख़ास

तस्वीरों में न देखा जा सकता की कार के दोनों पहियों के बीच की दूरी को बढ़ाया गया है। जाहिर तौर पर ये दोनों कार के व्हीलबेस को बढ़ाएंगे। पारंपरिक इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह इसमें फ्रंट ग्रिल नहीं दिया गया है। माना जा रहा है कि इसमें आपको बड़ा बैटरी पैक मिलेगा। इस कार में हेडलाइट असेंबली बम्पर के ऊपर की और है। इसकी एलईडी लाइट दोनों हेडलाइट्स को छूते हुए पूरे हुड को कवर करती है। इस कार डबल रूफ की सुविधा भी दी जाती है।

- Advertisement -
Farha Zafar
Farha Zafarhttps://www.tazahindisamachar.com/
Farha Zafar: टीवी और डिजिटल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना ही मकसद है। स्वयं का यूट्यूब चैनल बनाकर उसे राजनैतिक कवरेज का बेहतरीन प्लेटफार्म बनाया। विजुअल की दुनिया में अमित छाप छोड़ने के बाद tazahindisamachar.com को दिसंबर 2022 में ज्वाइन किया। यहां नेशनल डेस्क के साथ ऑटोमोबाइल और गैजेट बीट पर काम किया। सभी बीट करते हुए पाठकों तक बेहतरीन और रिसर्च स्टोरी पहुंचाने की मेरी ये पहल जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular