कहा जाता है कि रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है। पहले आमतौर पर टेस्ट मैचों में ही डबल सेंचुरी बना कती थी मगर अब न केवल वनडे मैच वरन T-20 में भी खिलाड़ी डबल सेंचुरी बनाने लगे हैं। फिर भी कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए एक मिसाल बन जाते हगैं जैसे कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के सर्वकालिक क्रिकेटर ब्रायन लारा के नाम पर दर्ज है।

इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए बनाया था 400 रन का विशाल रिकॉर्ड

वेस्ट इंडीज के कप्तान ब्रायन लारा ने वर्ष 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए एक ही पारी में 400 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। यह रिकॉर्ड आज भी कायम है। इस पारी में उन्होंने आश्चर्यजनक रूप में 582 गेंदे खेलते हुए 43 चौके और 4 छक्के लगाए थे। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार आज भी कम से कम 5 खिलाड़ी ऐसे हैं जो उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं। जानिए उनके बारे में

1. जो रूट (Joe Root), इंग्लैंड

इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक जो रूट को फैब-4 का हिस्सा माना जाता है। मात्र 31 वर्ष की उम्र तक ही उन्होंने अपने देश के लिए 117 टेस्ट मैच खेल लिए हैं, इन मैचों में उन्होंने 216 पारिया खेलते हुए 9889 रन बनाऐहै। टेस्ट मैच में उनका अधिकतम स्कोर 254 रन का है। वह अपने टेस्ट कॅरियर में अब तक 5 डबल सेंचुरी मार चुके हैं।

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma), भारत

भारत के धुआंधार खिलाड़ी रोहित शर्मा ने देश के लिए अभी तक 45 टेस्ट मैच खेले है। इन 45 मैचों में 77 पारियां खेलते हुए उन्होंने अब तक 3137 रन बनाए जिसमें एक डबल सेंचुरी भी है। भारत के दिग्गज खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग के अनुसार ब्रायन लारा के 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रोहित शर्मा परफेक्ट कैंडीडेट है।

3. डेविड वॉर्नर (David Warner), ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के धांसू बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम कई रिकॉर्ड है। उन्होंने अपने टेस्ट कॅरियर में तिहरा शतक भी बनाया है। उनका अब तक का हाईऐस्ट स्कोर 335 रन है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए वर्ष 2019 में 418 गेंदों में 39 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 335 रन बनाए थे।

4. स्टीव स्मिथ (Steve Smith), ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के शानदार बैट्समैन स्टीव स्मिथ को भी ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ने का सशक्त दावेदार माना जाता है। उन्होंने अपने देश के लिए अब तक 85 टेस्ट मैच खेले हैं और 151 पारियों में शानदार 8010 रन बनाए हैं।

5. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara), भारत

कई बार भारतीय टीम को संकटों से निकालने वाले खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने अब तक भारत के लिए 95 टेस्ट खेल कर 43.87 की रन रेट से 6713 रन बनाए हैं। भारत के लिए वह अब तक तीन डबल सेंचुरी लगा चुके हैं।

6. केन विलियमसन (Ken Williamson), न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के बैट्समैन केन विलियमसन ने अब तक अपने टेस्ट क्रिकेट में 4 डबल सेंचुरी बनाई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 86 मैचों में 150 पारियां खेली हैं और 7272 रन बनाए हैं। उनका अब तक का हाईऐस्ट स्कोर 251 रन का रहा है, इनके अलावा उनके नाम 24 सेंचुरी और 33 हाफ सेंचुरी भी दर्ज है।