भोजपुरी इंडस्ट्री के दबंग स्टार पवन सिंह आज किसी के पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने मेहनत से खुद की देश विदेशों में पहचान बना रखी है। हर कोई उनके गानों पर झूम उठता है। अपने बेहतरीन स्टारडम और पापुलैरिटी से सबसे आगे रहने वाले पवन सिंह आए दिन अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशनल बातों के लिए काफी सुर्खियां बटोरते हैं। पवन सिंह ने बहुत ही मेहनत से काफी कम समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना दबदबा बना लिया है। हर कोई उनके साथ फिल्म करने को बेताब रहता है। उनका कोई भी फिल्म और गाना सुपरहिट हो जाता है। देश ही नहीं विदेशों में भी उनके गानों पर लोग झूम उठते हैं। दबंग स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आज भी अपने घर में मां के हाथों से पिटाई खाते हैं। आज हम आपको उनकी निजी जिंदगी के कुछ ऐसे ही बेहतरीन किससे बताने वाले हैं। जिसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

पवन सिंह की मां ने क्या बोली।। पवन सिंह के मां का exclucive interview।।power star Pawan singh song

 

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही पवन सिंह की मां ने यूट्यूब चैनल के इंटरव्यू में यह बताया हैं। पवन के चार भाई बहन जिनमें से पवन सबसे छोटे हैं। पवन से बड़े दो भाई और एक बहन है।घर में सबसे छोटे होने के कारण हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता है। आज भी वह सब के दुलारे हैं। इसी वजह से वह बचपन से आज तक काफी शरारती रहें हैं। अपनी शर्तों की वजह से आज भी उनकी मां उनको डाट देती हैं। इतना ही नहीं जब ज्यादा गुस्सा आता है। तो उनकी मां आज के टाइम में भी उनकी पिटाई कर देती हैं।

Hamra Bhaiya Ke Saali ▪  Bhojpuri Song

वही आज के समय में भी पवन सिंह अपनी मां के किसी बातों का बुरा नहीं मानते हैं। वो अपनी मां से बहुत प्यार करते हैं। अपने हाथों से खाना बनाकर अपनी मां को आज भी खिलाते हैं। उनकी मां उन्हें कितना भी बातें सुना ले। वह उन पर अपना सारा प्यार बरसाते हैं। आज भी मां के हाथों से खाना खाते हैं। इतना ही नहीं पवन सिंह की मां ने यह भी बताया कि उनकी एक फिल्म “भैया के साली ओढ़निया वाली” आई थी। जिसकी कहानी इनके रियल लाइफ पर आधारित थी। उन्होंने बताया की पवन को उनके बड़े भैया की साली से प्रेम था। जिनका नाम नीलम सिंह था। नीलम सिंह पवन की पहली पत्नी थी। नीलम सिंह ने शादी के 1 साल बाद ही आत्महत्या कर लिया था। यह कहानी पवन सिंह के निजी जिंदगी की सच्चाई थी। हालांकि उनकी माता ने यह भी बताया कि वह अपने बेटे पवन सिंह की कोई भी फिल्म को तीन से चार बार देखती हैं।।कोई भी फिल्म और सीन नहीं छोड़ती हैं।

Hamar Jaan Hau Ho || Pawan Singh - Bhojpuri Hit Songs