भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बाइकों को भारत के लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। यह कंपनी की नई नई बाइकों को लांच करती रहती है। हालही में इस कंपनी ने हार्ले-डेविडसन के साथ में सांझेदारी कर सब-500cc बाइक सेगमेंट में एंट्री की है। अब यह कंपनी Mavrick 440 बाइक के साथ अपनी शुरुआत करेगी। इस बाइक का इंतजार लोग काफी समय से कर रहें थे। अब खबर सामने आई है की इस बाइक को हीरो आने वाली 23 जनवरी को लांच करेगी।

कुछ ऐसा होगा डिजाइन

मैवरिक 440 में आपको ऑल-एलईडी लाइटिंग, गोल हेडलैंप और रियर-व्यू मिरर, चंकी फ्यूल टैंक जैसे फ़ीचरस्मिल सकते हैं। इसके अलावा इस बाइक में चौड़े हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट और स्टैंडर्ड ग्रैब रेल को भी शामिल किया गया है। इसमें नए अलॉय व्हील दिए गए हैं तथा इसमें स्पोक और कास्ट व्हील का ऑप्शन भी मिलेगा।

TFT डिस्प्ले से लैस होगी यह बाइक

मैवरिक 440 में X440 की तरह ही गोलाकार 3.5-इंच TFT डिस्प्ले कंपनी दे सकती है। यह आपको गियर इंडिकेटर, स्पीडोमीटर, साइड स्टैंड अलर्ट और एबीएस अलर्ट जैसी सुविधाएं प्रदान करता है। इस बाइक में यूजर्स कॉल, टेक्स्ट, संगीत और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए ब्लूटूथ की सुविधा भी मिलेगी।

इंजन में मिलेंगे 6-स्पीड गियरबॉक्स

इस बाइक में आपको 320 मिमी फ्रंट और 240 मिमी रियर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं। इस बाइक में डुअल-चैनल एबीएस की सुविधा भी दी जा सकती है। इस बाइक में 440cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया जाएगा। जो की 27bhp की पावर और 38Nm का अधिकतम टॉर्क को उत्पन्न करेगा। इसको 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।