हमारे देश में दो-पहिया वाहनों की लोकप्रियता असाधारण रूप से अधिक है, जिसके कई कारण हैं। ये वाहन न सिर्फ किफायती होते हैं, बल्कि भारतीय यातायात और संकरी गलियों में आसानी से चलने में सक्षम होते हैं। इसके अतिरिक्त, पार्किंग की समस्या को देखते हुए भी ये वाहन अधिक सुविधाजनक साबित होते हैं।

टू-व्हीलर्स ईंधन कुशलता में भी बेहतर होते हैं, जिससे दैनिक उपयोग में लागत कम आती है। इन सभी कारणों की वजह से दो-पहिया वाहन भारतीय बाजार में अत्यधिक मांग में रहते हैं और आजीविका का एक मुख्य साधन भी बनते जा रहे हैं।

इसलिए ही भारतीय बाजार में हर रोज नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। कंपनी अपनी बाइकों को आकर्षक बनाने के लिए दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक में बाइक को पेश कर रही हैं।

इस रेस में आगे निकलने के लिए TVS Motors ने अपनी सबसे धांसू और लोकप्रिय बाइक Apache RTR 160 को नए अवतार में पेश किया है। तो चलिए अब आपको इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Apache RTR 160 के जबरदस्त फीचर्स
इस नई Apache RTR 160 4V का लुक पहले से ज्यादा स्पोर्टी लग रहा है। इसमें आपको LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs), स्प्लिट सीट्स और एक आकर्षक टेल लैंप दिया जा रहा है। इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को पूरी तरह से अपडेटेड किया गया है, जिसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधा भी मिल रही है। राइडर की सुरक्षा को देखते हुए इसके फ्रंट टायर में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके साथ ही बाइक में डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) भी दिया गया है।

Apache RTR 160 का पावरफुल इंजन
इस नई Apache RTR 160 में मिलने वाले इंजन के बारे में बात करें तो इसमें 159.7 सीसी, सिंगल सिलेंडर, ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 9,250 RPM पर 17.31bhp की पावर और 7,250 RPM पर 14.73Nm का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। बता दें कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 61 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। जिससे आप कम खर्च में लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

Apache RTR 160 की कीमत
इस नई TVS Apache RTR 160 4V की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,47,148 है।