नई दिल्ली। 1990 के दशक में घर घऱ में देखा जाने वाला फेमस शो महाभारत हर किसी की पहली पसंद बना रहा है। इस धारावाहिक को लोग इस कदर पसंद करते थे कि उस समय सड़कें सूनी हो जाती है। हर कोई घर के अंदर बैठकर इस शो का आनंद लेता था। इसका जीता जागता उदाहरण लाकडाउन के समय में भी देखने को मिला था इस दौरान भी इस शो ने टीआरपी का रिकार्ड तोड़ दिया थे।

बी.आर. चोपड़ा का महाभारत धारावाहिक की कहानी जितनी सुंदर थी उससे कही ज्यादा इसके कलाकार ने अपने अभिनय से किरदार में जान डाल दी थी।जिसके चलते महाभारत सीरियल घर-घर में देखा जाता था। इस महाभारत में द्रौपदी का किरदार सबसे खास रहा है। इस रोल को निभाने के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली का चयन किया था। इसमें उन्होने कभी अच्छे तरीके से इस किरदार को निभाया। लेकिन जब द्रौपदी के चीर हरण का सीन फिल्माया जा रहा था तो उस दौरान उनके साथ ऐसा क्या हुआ कि उन्होने दुश्यतं से बात करना छोड़ दिया। आइए आज हम आपको बताते हैं, इसी किस्से के बारे में.

महाभारत में जब द्रौपदी के चीर हरण का सीन शूट हो रहा था। उस समय एक्ट्रेस रूपा गांगुली अपने इमोशंस रोक नहीं पाईं थीं और सेट पर ही फूट-फूट कर रोने लगी थीं। बताया जाता है कि जब द्रौपदी का चीर हरण का दृश्य शूट हो रहा था, तब बी आर चोपड़ा ने ऐसा कुछ कहा कि रूपा गांगुली घबरा गई थीं।

दरअसल, बी आर चोपड़ा ने कहा था कि यदि किसी महिला को बाल खींचते हुए भरी सभा में सबके सामने लाया जाता है और सबके सामने उसके कपड़े उतार दिए जाते है, तो उस सम. महिला पर क्या बीतेगी? इस पर रूपा गांगुली काफी ज्यादा घबरा गई थीं. हालांकि, उन्होंने इस पूरे सीन को एक ही टेक में किया था इसमें इतने इमोशंस भर दिए थे कि वो शीट होने के बाद भी आधे घंटे तक फूटफूटकर  रोती रहीं। उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने आंसू तक नहीं रोक पाईं।

आपको बता दें कि पहले  द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए रूपा गांगुली को नही बल्कि,  बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जूही चावला को ऑफर किया गया था। लेकिन उस समय जूही की फिल्म कयामत से कयामत तक रिलीज होने वाली थी, जिसकी वजह से द्रौपदी का किरदार जूही की जगह रूपा गांगुली को दिया गया. बता दें कि रूपा गांगुली कोलकाता की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं और राज्यसभा सांसद भी है।